फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   One passenger killed in roadways and truck collision

रोडवेज और ट्रक की भिडं़त में एक यात्री की हुई मौत

Fri, 19 Feb 2021 12:14 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 19 Feb 2021 12:14 AM IST
विज्ञापन
One passenger killed in roadways and truck collision
भोगांव (मैनपुरी)। जीटी रोड पर गांव छाछा के पास बृहस्पतिवार की सुबह दिल्ली से कानपुर जा रही किदवई डिपो की बस और ट्रक में आमने सामने भिड़ंत हो गई। हादसे में बस में सवार एक यात्री की मौके पर ही मौत हो गई। दोनों वाहनों के चालक व परिचालक घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन

बुधवार की देर रात किदवई नगर डिपो की एक बस करीब 35 सवारियां लेकर दिल्ली से कानपुर के लिए रवाना हुई थी। बृहस्पतिवार की सुबह करीब छह बजे बस थाना क्षेत्र में जीटी रोड पर गांव छाछा पॉलीटेक्निक कॉलेज के पास पहुंची। तभी सामने से आ रहे ट्रक से भिड़ंत हो गई। टक्कर लगने के बाद बस में मौजूद सवारियों में चीख पुकार मच गई। हादसे के बाद आसपास के लोग घटनास्थल पर एकत्र हो गए।
विज्ञापन

घायलों को बस से बाहर निकाला। इस बीच सूचना पर पहुंची पुलिस ने भी दोनों वाहनों के घायलों को ग्रामीणों के सहयोग से जिला अस्पताल भिजवाया। हादसे में यात्री 45 वर्षीय कन्हई पुत्र सियाराम निवासी गांव रठौरा मेहंदीपुर थाना जहानगंज जनपद फर्रुखाबाद की मौके पर ही मौत हो गई। बस चालक मनोज कुमार निवासी बी-ब्लॉक पनकी कानपुर, परिचालक प्रेमबाबू निवासी तिर्वा कन्नौज और ट्रक चालक अवध किशोर निवासी गांव जरेवा मंगलपुर कानपुर देहात और खलासी भोलू निवासी जरेवा कानपुर देहात घायल हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन

दिल्ली में ई-रिक्शा चलाता था कन्हई
सड़क हादसे में जान गवाने वाला फर्रुखाबाद निवासी कन्हई दिल्ली में रह कर ई-रिक्शा चलाकर परिवार का भरण पोषण कर रहा था। गांव में भतीजे रामसेवक कठेरिया की हृदयगति रुकने से मौत हो गई थी। कन्हई भतीजे की गमी में शामिल होने के लिए गांव आ रहा था। वह चालक के पास आगे की सीट पर बैठा था। ट्रक की टक्कर लगने केे बाद वह बस का शीशा तोड़ कर सड़क पर जा गिरा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed