फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   One operator who drank alcohol has been suspended and contract of other has been terminated

UP News: शराबी परिचालक का गजब कारनामा, टिकट बनाना तक भूल गया; एक निलंबित तो दूसरे की संविदा समाप्त

Mon, 02 Sep 2024 08:48 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Mon, 02 Sep 2024 08:48 AM IST
सार

आगरा फोर्ड डिपो के दो परिचालकों ने शराब के नशे में जो किया वो हैरान कर देने वाला है। एक परिचालक तो टिकट बनाना तक भूल गया। शिकायत के बाद दोनों पर बड़ी कार्रवाई हुई है। 
 

विज्ञापन
One operator who drank alcohol has been suspended and contract of other has been terminated
रोडवेज बस स्टैंड

विस्तार

आगरा फोर्ड डिपो के दो परिचालक शराब के नशे में ड्यूटी करते पकड़े गए हैं। एक परिचालक तो इतना नशे में था कि वह यात्रियों की टिकट बनाना तक भूल गया। सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक ने एक को निलंबित और दूसरे की संविदा समाप्त की है।
विज्ञापन


फोर्ट डिपो की बस संख्या यूपी 80 एचटी 0499 आगरा से एटा मार्ग पर संचालित होती है। 26 अगस्त की रात को बस एटा से फोर्ड डिपो पहुंची। बस पर परिचालक संतोष कुमार बैग जमा करने के लिए कैश रूम में गया तो उसके पैर लड़खड़ा रहे थे। जानकारी चेकिंग टीम को हुई तो ब्रीथ एनालाइजर से परिचालक को चेक किया। परिचालक के शराब पीने की पुष्टि हुई।
विज्ञापन


परिचालक ने बस में पुलिस भर्ती परीक्षा देने वाले 71 अभ्यर्थियों के प्रवेशपत्र की फोटो कापी नहीं ली और न ही उनकी टिकट बनाई। चेकिंग टीम ने इसकी जानकारी फोर्ड डिपो के एआरएम आरएस चौधरी को दी तो उन्होंने परिचालक को निलंबित कर दिया। इसी तरह मथुरा मार्ग पर संचालित होने वाली बस यूपी 85 एटी 3851 के परिचालक विक्रांत त्यागी को भी डिपो में चेकिंग टीम ने ब्रीथ एनालाइजर से चेक किया तो शराब पीने की पुष्टि हुई। एआरएम फोर्ड ने परिचालक की संविदा समाप्त कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन




शराब पीकर ड्यूटी पर आए तो कार्रवाई तय
क्षेत्रीय प्रबंधक परिवहन निगम बीपी अग्रवाल ने बताया कि किसी भी कर्मचारी और अधिकारी का ड्यूटी पर शराब पीकर आना बर्दाश्त नहीं है। इससे निगम की छवि धूमिल होती है। दोनों परिचालकों ने शराब पीकर ड्यूटी की। सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक फोर्ड ने एक को निलंबित किया है, दूसरे की संविदा समाप्त की है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed