फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   one more patients reported in agra

Agra: ताजनगरी में बढ़ रहा डेंगू का प्रकोप, एक मरीज और मिला, अब 18 हो गई संख्या

Sat, 19 Nov 2022 08:36 AM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Sat, 19 Nov 2022 08:36 AM IST
सार

आगरा में डेंगू के मरीज बढ़ रहे हैं। शुक्रवार को रामबाग के 21 वर्ष के युवक में डेंगू की पुष्टि हुई। उसने एसएन मेडिकल कॉलेज में जांच कराई थी। जिले में डेंगू मरीजों की संख्या 18 हो गई है। 

विज्ञापन
one more patients reported in agra
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : istock

विस्तार

आगरा जिले में शुक्रवार को डेंगू का एक और मरीज मिला। एसएन मेडिकल कॉलेज में की गई जांच में पुष्टि हुई। अब जिले में डेंगू मरीजों की संख्या 18 हो गई है। वहीं, शुक्रवार को निजी लैब में किए गए रैपिड टेस्ट के आधार पर पांच डेंगू के संदिग्ध मरीजों के घरों पर स्वास्थ्य विभाग की टीम पहुंची। एंटी लार्वा के छिड़काव के साथ अन्य गतिविधियां की गईं। 

विज्ञापन


जिला मलेरिया अधिकारी डॉ. नीरज कुमार ने बताया कि रामबाग निवासी 21 वर्षीय युवक में शुक्रवार को डेंगू मिला। हालांकि उसकी स्थिति ठीक है, वह घर पर है। अस्पताल में भर्ती करने की स्थिति नहीं है। मरीज के घर व आसपास एंटी लार्वा का छिड़काव कराया जाएगा। 
विज्ञापन


शुक्रवार को नॉर्थ ईदगाह कॉलोनी और नगला अर्जुन, खंदौली में भी स्वास्थ्य विभाग की टीम पहुंची। मच्छर का स्रोत तलाशा गया। एंटी लार्वा का छिड़काव किया गया। लोगों को मच्छर के काटने से खुद को बचाने के लिए जागरूक किया गया। बृहस्पतिवार को दोनों जगहों पर डेंगू के मरीज मिले थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

सभी निजी अस्पताल नहीं दे रहे डेंगू की जांच रिपोर्ट

जिले में करीब 12 निजी लैब में डेंगू की जांच (रैपिड टेस्ट) की जा रही है। इसमें से सभी अस्पतालों की ओर से डेंगू की जांच रिपोर्ट स्वास्थ्य विभाग को नहीं उपलब्ध कराई जा रही है। चार से पांच की ही रिपोर्ट मिल रही है। जबकि विभाग ने सभी लैब को अनिवार्य रूप से डेंगू की रिपोर्ट भेजने के निर्देश दिए हैं। शासन स्तर से भी इस संबंध में दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं। जिला मलेरिया अधिकारी डॉ. नीरज कुमार ने बताया कि कम निजी लैब रिपोर्ट दे रहे हैं। सभी से नियमित रूप से रिपोर्ट मंगाई जाएगी।   

दो निजी लैब से रैपिड टेस्ट का नमूना लिया

जिला मलेरिया अधिकारी ने बताया कि शुक्रवार को दो निजी लैब से डेंगू के रैपिड टेस्ट के दो नमूने लिए गए। एसएन मेडिकल कॉलेज में दोनों नमूनों की एलाइजा जांच कराई जाएगी। उन्होंने बताया कि साइंटिफिक लैब से चार नमूने मांगे गए थे, जो कि बृहस्पतिवार को लिए गए थे। इसमें एक नमूना ही दिया गया। बाकी तीन के बारे में बताया गया कि वह खराब हो गए। इस पर लैब से स्पष्टीकरण मांगा जा रहा है। एक नमूना एसआरएल लैब प्रतापपुरा से लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed