{"_id":"5a3be2b44f1c1bfc0f8b538a","slug":"one-more-died-in-agra-accident-due-to-fog","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"जानलेवा कोहरे ने ली एक और जान, आगरा में एक साथ भिड़े कई वाहन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जानलेवा कोहरे ने ली एक और जान, आगरा में एक साथ भिड़े कई वाहन
ब्यूरो/अमर उजाला मलपुरा (मथुरा)
Updated Fri, 22 Dec 2017 08:47 AM IST
विज्ञापन
हादसा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुबह से शुरू हुआ कोहरे का कहर गुरुवार रात को भी जारी रहा। दिन में जहां हादसे में एक सिपाही की मौत हो गई तो वहीं रात में आगरा के न्यू दक्षिणी बाईपास पर कई वाहन आपस में भिड़ गए। हादसा इतना भयानक था कि एक की मौके पर ही मौत हो गई। पांच अन्य लोग घायल हैं।
सूचना पर पहुंची मलपुरा और किरावली पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम हाउस और घायलों को इलाज के लिए आगरा भेज दिया। हादसे की वजह से रोड आधा घंटे तक जाम रहा।
बताया गया है कि आगरा में न्यू दक्षिणी बाईपास रोड पर थाना मलपुरा के गांव कराहरा पुल के समीप गुरुवार रात साढे़ आठ बजे ग्वालियर की तरफ से ट्रैक्टर में भूसा लेकर कुछ लोग मथुरा की तरफ जा रहे थे। तभी कोहरा होने की वजह से पीछे से आई जीप ट्रैक्टर में जा घुसी।

इससे टैक्टर सवार दो युवक और जीप में सवार तीन युवक वाहनों में फंस गए। इसके बाद पीछे से आए पांच ट्रक इन वाहनों में भिड़ते चले गए। एक के बाद एक हादसे को देख राहगीरों के होश उड़ गए। रोड पर वाहनों की कतार लग गई।
सूचना पर मलपुरा और किरावली पुलिस पहुंची। उन्होंने फंसे हुए लोगों को बाहर निकाला। तब तक ट्रैक्टर चालक की मौत हो चुकी थी। जीप सवार तीन युवक, ट्रैक्टर सवार एक युवक और एक ट्रक सवार घायल हो गए। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम लिए भेज दिया।
हादसे की वजह से रोड आधे घंटे तक बाधित रहा। जीप में सवार घायल युवक साबू, योगेश और बन्टी निवासी भरतपुर ने बताया है कि वह आगरा से साइकिल की रिम लेकर भरतपुर जा रहे थे।