मथुरा: कोसीकलां में मिला ब्लैक फंगस का एक मरीज, ग्रेटर नोएडा में चल रहा इलाज, चार हुई संक्रमितों की संख्या
कोसीकलां में ब्लैक फंगस का नया मामला मिला है। मरीज का ग्रेटर नोएडा के कैलाश अस्पताल में चल रहा है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
वृंदावन के बनखंडी क्षेत्र निवासी महिला को आगरा रेफर करने की कार्रवाई स्वास्थ्य विभाग ने की है। हालांकि वृद्धा के परिवार के लोग अभी स्थानीय न्यूरो सर्जन से सलाह ले रहे हैं। इधर, स्वास्थ्य विभाग को कोसीकलां में एक ब्लैक फंगस का केस मिला है। इस संक्रमित का उपचार ग्रेटर नोएडा के कैलाश अस्पताल में चल रहा है। एक दिल्ली निवासी महिला और आगरा निवासी एक व्यक्ति में भी ब्लैक फंगस की शिकायत बताई जा रही है। यह दोनों संक्रमित अपने परिचित के यहां आकर ठहरे थे। इधर, सौंख में भी एक युवक में ब्लैक फंगस होना बताया जा रहा है। हालांकि अभी इन केस की आधिकारिक पुष्टि नहीं हो सकी है।
जनपद में तीन ब्लैक फंगस के मामले पिछले दिनों मिले थे, इसके बाद आज कोसीकलां निवासी एक संक्रमित में ब्लैक फंगस होने की जानकारी मिली है। इसका ग्रेटर कैलाश में एक अस्पताल में उपचार चल रहा है। - डॉ. भूदेव, कोविड प्रभारी मथुरा
ये भी पढ़े-
आगरा: फेसबुक पर इंस्पेक्टर को किया बदनाम, लगाए पांच लाख की रिश्वत के आरोप, भाजपा पार्षद और पति पर मुकदमा दर्ज
खौफनाक: शिकोहाबाद में दिनदहाड़े युवक की गोली मारकर हत्या से सनसनी, वारदात के बाद आरोपी फरार