फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   One message and lost Rs 65 thousand, social worker's WhatsApp hacked know how fraud happened

Agra: एक मैसेज और गवां दिए 65 हजार, समाजसेविका का व्हाट्सएप किया हैक; ऐसे हुई ठगी की वारदात

Tue, 06 Feb 2024 01:36 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Tue, 06 Feb 2024 01:36 PM IST
सार

 व्हाट्सएप पर मैसेज भेजकर समाजसेविका के नाम पर मदद मांगी। इसके बाद साइबर ठगों ने पीड़ित से 65 हजार रुपये ठग लिए।
 

विज्ञापन
One message and lost Rs 65 thousand, social worker's WhatsApp hacked know how fraud happened
व्हाट्सएप - फोटो : istock

विस्तार

आगरा में साइबर अपराधियों ने समाजसेविका का व्हाट्सएप हैक किया। बेटी के इलाज के नाम पर मदद मांगी। परिचितों के पास मैसेज भेज दिए। समाजसेविका की परिचित ने 65 हजार रुपये जमा कर दिए। ठगी का पता चलने पर उन्होंने पुलिस से शिकायत की है। मामले में जांच की जा रही है।
विज्ञापन


सेवला निवासी नीलू धाकरे इनर व्हील क्लब की वाइस चेयरमैन हैं। बेटी की तबीयत खराब होने की वजह से मुंबई गई हैं। उनके पास एक फोन आया था। फोन करने वाले ने कहा कि पार्सल आया है। वह घर से बाहर मुंबई में थीं, इस बारे में बता दिया। इस पर एसएमएस किया। फोन करने के लिए बोला। फोन करने पर घंटी गई। फोन कट गया। व्हाट्सएप हैक कर लिया गया। शक होने पर उन्होंने अपना ई-वाॅलेट बंद कर दिया। इसके बाद कई लोगों के फोन आए। बताया कि 65 हजार रुपये क्यों मांग रही हैं। उन्होंने सभी से मना किया।
विज्ञापन


इसी दौरान हेल्पिंग एंड फाउंडेशन की अध्यक्ष सुमन सुराना ठगो की बातों में आ गईं। उन्होंने 65 हजार रुपये ऑनलाइन ट्रांसफर कर दिए। उन्हें बाद में पता चला कि ठगी की गई है। इस पर सोमवार को थाना हरीपर्वत में प्रार्थनापत्र दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


कॉल करके पता कर लें
पुलिस का कहना है कि इस तरह से मदद मांगने वालों के झांसे में नहीं आए। पुलिस से शिकायत करनी चाहिए। अगर, कोई मैसेज भेजकर रुपये मांगे तो सबसे पहले उस व्यक्ति को कॉल करना चाहिए, जिसके नाम से मैसेज आया है। यह पता करना चाहिए कि मैसेज भेजने वाला आपका परिचित ही है या फिर कोई और। ठगी होने पर पुलिस की मदद लें। साइबर क्राइम हेल्पलाइन नंबर 1930 पर कॉल करना चाहिए।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed