{"_id":"5f7fe83c8ebc3e9b781828fb","slug":"one-man-arrested-in-betting-on-ipl-match-at-kamala-nagar-police-station","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"आईपीएल में सट्टा लगाते सटोरिया गिरफ्तार, दो साथी भागे, फरार आरोपी नेता का भाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आईपीएल में सट्टा लगाते सटोरिया गिरफ्तार, दो साथी भागे, फरार आरोपी नेता का भाई
Fri, 09 Oct 2020 10:04 AM IST
Abhishek Saxena
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: Abhishek Saxena
Updated Fri, 09 Oct 2020 10:04 AM IST
सार
पुलिस की पूछताछ में पता चला कि पंकज उर्फ चड्ढी एक नेता का भाई है। पहले नेता भी सट्टे में साथ देता था, लेकिन अब काम बंद
कर दिया है। हालांकि पुलिस उसकी भूमिका की जांच कर रही है।
विज्ञापन
आईपीएल में सट्टा लगाने का आरोपी सटोरिया जितेंद्र उर्फ काले
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आगरा के थाना कमला नगर पुलिस ने आईपीएल में सट्टा लगाते एक और सटोरिये जितेंद्र उर्फ काले को गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से मोबाइल, सट्टा पर्ची और साढ़े सात हजार रुपये बरामद किए। उसके दो साथी भागने में सफल रहे। पुलिस उनकी तलाश कर रही है।
थाना कमला नगर के प्रभारी निरीक्षक नरेंद्र शर्मा ने बताया कि बुधवार रात 11 बजे सूचना मिलने पर पुलिस टीम के साथ बल्केश्वर में दबिश दी गई। जितेंद्र उर्फ काले के घर पर सट्टा लगाया जा रहा था। पुलिस के पहुंचने से अफरातफरी मच गई। आरोपी जितेंद्र को पुलिस ने पकड़ लिया, जबकि उसके दो साथी भागने में सफल रहे।
ये भी पढ़ें: विदेशी फंडिग से देश में दंगा भड़काना चाहते थे चारों संदिग्ध, देश द्रोह की धारा में एफआईआर दर्ज
विज्ञापन
पुलिस की पूछताछ में आरोपी ने बताया कि आदर्श नगर निवासी पंकज उर्फ चड्ढी और बल्केश्वर निवासी नौशाद भी सट्टा लगवा रहे थे। वह दिल्ली के सटोरियों के संपर्क में थे। पंकज और नौशाद घरों से फरार हो गए। आरोपी जितेंद्र को कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।

फरार आरोपी नेता का भाई
पुलिस की पूछताछ में पता चला कि पंकज उर्फ चड्ढी एक नेता का भाई है। पहले नेता भी सट्टे में साथ देता था, लेकिन अब काम बंद कर दिया है। हालांकि पुलिस उसकी भूमिका की जांच कर रही है।
फरार आरोपियों की गिरफ्तारी को दबिश
दो दिन पहले पुलिस ने बुकी अंकुश मंगल के चालक सुनील और बल्केश्वर निवासी दिलशाद को गिरफ्तार किया था। उनसे पूछताछ में सटोरिये यूनुस और इरशाद के नाम सामने आए थे। फरार आरोपी नौशाद इरशाद का भाई है। पुलिस सभी फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही है।