फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   One lakh devotees likely to attend Panchkoshi Parikrama

Agra News: पंचकोसीय परिक्रमा में एक लाख श्रद्धालु आने की संभावना

Wed, 06 Dec 2023 11:57 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Wed, 06 Dec 2023 11:57 PM IST
विज्ञापन
One lakh devotees likely to attend Panchkoshi Parikrama
कासगंज। तीर्थनगरी सोरोंजी के मार्गशीर्ष मेले में पंचकोसीय परिक्रमा का आयोजन 22 दिसंबर को प्रस्तावित है। इसमें एक लाख से अधिक श्रद्धालुओं के शामिल होने की संभावना है। डीएम सुधा वर्मा व एसपी सौरभ दीक्षित ने बुधवार को नगरपालिका अध्यक्ष रामेश्वर दयाल महेरे के साथ परिक्रमा मार्ग का निरीक्षण कर तैयारियों का जायजा लिया। साथ ही संबंधित अधिकारियों को व्यवस्थाएं दुरुस्त करने के निर्देश दिए। डीएम ने निरीक्षण के उपरांत कहा कि 15 किलोमीटर लंबे परिक्रमा मार्ग को सुदृढ़ कराया जाएगा। इससे श्रद्धालु व्यवस्थित तरीके से परिक्रमा कर सकेंगे। उन्होंने नगरपालिका के अधिशासी अधिकारी को निर्देश दिए कि परिक्रमा मार्ग में सफाई की बेहतर व्यवस्था बने। मार्ग में जहां-जहां खान-पान की व्यवस्था, भंडारे आयोजित हों वहां डस्टबिन का प्रबंध अनिवार्य रूप से किया जाए। साथ ही और परिक्रमा मार्ग के गड्ढों को प्राथमिकता से भरवाया जाए। श्रद्धालुओं के वाहनों की पार्किंग की व्यवस्था सुनिश्चित हो। जनपद स्टेडियम में परिक्रमा में प्रतिभाग करने के लिए आने वाले संतगणों, श्रद्धालुओं के लिए स्टेज, पेयजल, माइक आदि की व्यवस्था सुनिश्चित हो। इसके अलावा स्वास्थ्य विभाग की टीम और एंबुलेंस की व्यवस्था परिक्रमा के दौरान तैनात की जाएं। पंचकोसीय परिक्रमा संयोजक डाॅ. राधाकृष्ण दीक्षित ने बताया कि करीब 1 लाख से अधिक श्रद्धालुओं के परिक्रमा में पहुंचने की उम्मीद है। पिछले वर्ष भी एक लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने परिक्रमा में हिस्सा लिया। इस दौरान एसडीएम संजीव कुमार, सीओ सिटी अजीत चौहान, ईओ मुकेश कुमार सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed