{"_id":"6183833f1284b876d7058b3c","slug":"one-killed-and-nine-injured-in-two-car-collision-in-etah","type":"story","status":"publish","title_hn":"एटा में सड़क हादसा: इको और स्विफ्ट कार की भिड़ंत में एक युवक की मौत, नौ लोग घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एटा में सड़क हादसा: इको और स्विफ्ट कार की भिड़ंत में एक युवक की मौत, नौ लोग घायल
Thu, 04 Nov 2021 12:22 PM IST
मुकेश कुमार
अमर उजाल नेटवर्क, एटा
अमर उजाल नेटवर्क, एटा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Thu, 04 Nov 2021 12:22 PM IST
सार
एटा में गुरुवार को आगरा मार्ग पर दो वाहनों की टक्कर होने से एक युवक की मौत हो गई, जबकि नौ लोग घायल हो गए। हादसा गांव हिम्मतपुर के समीप हुआ।
विज्ञापन
घायल को अस्पताल लेकर जाते लोग
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
एटा के कोतवाली देहात क्षेत्र में आगरा मार्ग पर गांव हिम्मतपुर के पास गुरुवार को दो वाहनों की भिड़ंत हो गई। हादसे में एक युवक की मौत हो गई, जबकि नौ लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल भिजवाया।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक इको गाड़ी सवारियों को बैठा कर एटा की ओर आ रही थी। सामने से स्विफ्ट कार से तीन लोग आगरा की ओर जा रहे थे। दोनों गाड़ियां गांव हिम्मतपुर के पास आमने-सामने से टकरा गईं। टक्कर होते ही चीख-पुकार मच गई।
विज्ञापन
आसपास के लोग घटनास्थल पर पहुंच गए। सूचना पर पुलिस भी पहुंच गई। पुलिस के अनुसार हादसे में मनीष (22) निवासी गांव नगला इमलिया थाना पिलुआ की मौत हो गई। घायलों में से तीन लोगों को आगरा रेफर किया गया है।
विज्ञापन