{"_id":"6a37016933ec216e2e0b544d","slug":"one-husband-two-wives-and-high-voltage-drama-at-the-police-station-agra-news-c-25-1-agr1008-1090083-2026-06-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: एक पति, दो पत्नियां और थाने में हाई-वोल्टेज ड्रामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: एक पति, दो पत्नियां और थाने में हाई-वोल्टेज ड्रामा
Sun, 21 Jun 2026 02:38 AM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Sun, 21 Jun 2026 02:38 AM IST
विज्ञापन
पिनाहट। थाना परिसर में उस समय अजीबोगरीब स्थिति पैदा हो गई, जब दो महिलाएं एक ही युवक को अपना पति बताते हुए आपस में भिड़ गईं। दोनों ही महिलाएं युवक पर अपना-अपना कानूनी और हक जता रही थीं। पुलिस ने घंटों दोनों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन जब कोई भी पीछे हटने को तैयार नहीं हुई, तो पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
फिरोजाबाद क्षेत्र की एक महिला ने थाने में प्रार्थना पत्र देकर आरोप लगाया था कि क्षेत्र के उटसाना गांव का एक युवक दो बच्चों सहित उसकी विदा कराकर अपने घर लाया था। उसके बाद उसे गुजरात नौकरी करने ले गया था। कुछ महीने बाद पति उसके साथ मारपीट कर वहां से भाग आया और उसने अपने परिजन के कहने पर कुछ दिनों पूर्व दूसरी महिला से शादी कर ली। शनिवार को दोनों महिलाएं थाने पहुंच गईं और दोनों युवक को अपना पति बताते हुए भिड़ गईं। पुलिस ने दोनों महिलाओं को बिठाकर समझने का प्रयास किया, मगर वह मानने को तैयार नहीं हुईं। पिनाहट पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। संवाद