{"_id":"655e07c5c646f7fb130aca98","slug":"one-hundred-fifty-students-from-g-20-countries-visited-monuments-in-fatehpur-sikri-agra-2023-11-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra: जी-20 देशों के 150 छात्र-छात्राओं ने फतेहपुर सीकरी में निहारे स्मारक, मुगल काल की स्थापत्य कला को जाना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra: जी-20 देशों के 150 छात्र-छात्राओं ने फतेहपुर सीकरी में निहारे स्मारक, मुगल काल की स्थापत्य कला को जाना
Wed, 22 Nov 2023 07:27 PM IST
भूपेन्द्र सिंह
अमर उजाला, आगरा
अमर उजाला, आगरा
Published by: भूपेन्द्र सिंह
Updated Wed, 22 Nov 2023 07:27 PM IST
सार
आगरा के फतेहपुर सीकरी में जी-20 देशों के 150 छात्र-छात्राओं ने स्मारकों को निहारा। साथ ही मुगल काल की स्थापत्य कला को जाना।
विज्ञापन
Agra: जी-20 देशों के 150 छात्र-छात्राओं ने फतेहपुर सीकरी में निहारे स्मारक
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
उत्तर प्रदेश के आगरा में फतेहपुर सीकरी स्मारक घूमने जी-20 देशों के 150 छात्र-छात्रा पहुंचे। यहां उन्होंने मुगलिया तामीर का अवलोकन किया। गाइड ने उन्हें यहां के इतिहास के बारे में जानकारी दी।
विज्ञापन
दरअसल, जी-20 देशों के छात्र-छात्राओं के लिए 23 नवंबर 2023 को दिल्ली के इंडिया गेट पर एक क्विज कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। यह आयोजन नेवी द्वारा किया जा रहा है। वह इसमें भाग लेने के लिए आए हुए हैं। एक दिन पहले बुधवार को करीब डेढ़ सौ छात्र-छात्राएं फतेहपुर सीकरी पहुंचे।
विज्ञापन
यह भी पढ़ेंः- UP: पति है नंपुसक... जेठ और ससुर जबरन नोचते हैं शरीर; पीड़ा सुनाते हुए फफक पड़ी पीड़िता; पुलिस भी रह गई सन्न
विज्ञापन
यहां मुगलिया स्मारकों का अवलोकन किया। छात्र-छात्राओं के दल को पुरातत्व विभाग द्वारा जलपान कराया गया। इसके बाद दीवान-ए-आम प्रवेश द्वार से प्रवेश दिया गया। उन्होंने दीवान-ए-आम, दीवान-ए-खास, अनूप तालाब, पंचमहल, तुर्की सुल्तान, ख्वाब गाह, जोधा बाई पैलेस देखा।
यह भी पढ़ेंः- UP: सिपाही पति करता है क्रूरता, दास्तां बताते हुए भरे कलेक्ट्रेट में फूट-फूटकर रोई महिला; कांप गए सुनने वाले
इसके उपरांत उन्होंने हजरत शेख सलीम चिश्ती की दरगाह व बुलंद दरवाजा का अवलोकन किया। सीकरी का इतिहास जानकर छात्र छात्राओं ने मुगल काल की स्थापत्य कला को भी गंभीरता से जाना। इस मौके पर संरक्षण सहायक दिलीप सिंह, नायब तहसीलदार अमित मुद्गल एवं सुरक्षा व्यवस्था में प्रभारी निरीक्षक धर्मेंद्र दहिया पुलिस टीम के साथ मौजूद रहे।
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन