फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   One doctor applied for two hospitals committee will investigate

ये तो गजब ही कर दिया: एक डॉक्टर ने दो- दो अस्पताल के लिए किया आवेदन, समिति करेगी जांच

Wed, 01 May 2024 09:14 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Wed, 01 May 2024 09:14 AM IST
सार

एक डॉक्टर दो अस्पतालों में एक साथ कैसे काम करेगा। इसके लिए डॉक्टर को चिकित्सकीय सेवा देने का समय दर्ज कर शपथ पत्र देना होगा।
 

विज्ञापन
One doctor applied for two hospitals committee will investigate
डॉक्टर सांकेतिक फोटो - फोटो : istock

विस्तार

आगरा के स्वास्थ्य विभाग में 2024-25 सत्र के लिए नए 22 चिकित्सकीय संस्थान के आवेदन आए हैं। इनके लाइसेंस पर आचार संहिता खत्म होने के बाद निर्णय लिया जाएगा। एक डॉक्टर ने दो-दो अस्पताल और लैब के लिए आवेदन किया है। इनको शपथ पत्र भी देना होगा। इनकी समिति जांच करेगी। अस्पताल का स्थान, डॉक्टर बदलने और दागी अस्पतालों का ऑडिट होगा।
विज्ञापन


सीएमओ डॉक्टर अरुण श्रीवास्तव ने बताया कि 30 अप्रैल तक ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि थी। बीते साल 1261 अस्पताल, लैब, क्लीनिक और रेडियो डायग्नोस्टिक सेंटर पंजीकृत थे। इस बार 1283 के आवेदन आए हैं। स्थान परिवर्तित हुए अस्पताल और पैथोलॉजी लैब, डॉक्टरों का पैनल बदलने वाले और दागी अस्पताल- लैब का ऑडिट कराया जाएगा। बुधवार से लाइसेंस के नवीनीकरण के लिए आवेदन आए चिकित्सकीय संस्थानों के प्रमाणपत्रों का सत्यापन शुरू हो जाएगा। मानक और प्रमाणपत्र पूरे होने पर ही लाइसेंस का नवीनीकरण होगा।            
विज्ञापन


नए 22 अस्पताल के आवेदन आए हैं। आचार संहिता खत्म होने के बाद टीम भौतिक निरीक्षण करेगी। जरूरी मानक मिलने पर लाइसेंस जारी होगा। कई डाक्टरों ने दो-दो अस्पताल और पैथोलॉजी लैब के लिए आवेदन किया है। इन डॉक्टरों से शपथ पत्र लिया जा रहा है, जिसमें दोनों चिकित्सकीय संस्थानों में सेवा देने का समय मांगा है। इन सभी की जांच करने के लिए एक समिति भी बनाई जा रही है। टीम निरीक्षण करने भी जाएगी। गड़बड़ी और मानक पूरी नहीं मिलने पर लाइसेंस जारी नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed