फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   one died from viral infection in mainpuri know precautions of fever

मैनपुरीः वायरल बुखार का प्रकोप, एक युवक की मौत, अस्पताल में कम पड़े पलंग

Mon, 16 Sep 2019 12:19 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैनपुरी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैनपुरी Published by: Abhishek Saxena Updated Mon, 16 Sep 2019 12:19 AM IST
विज्ञापन
one died from viral infection in mainpuri know precautions of fever
जिला अस्पताल में भर्ती मरीज - फोटो : अमर उजाला
जनपद में वायरल बुखार ने कई लोगों को चपेट में ले रखा है। जिला अस्पताल में भर्ती एक और मरीज की वायरल बुखार से मौत हो गई। मरीजों की भीड़ के कारण अस्पताल में बेड कम पड़ गए हैं। इससे मरीजों को बरामदे में पलंग डालकर इलाज किया जा रहा है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें:एटाः नलकूप की लाइन टूटी, कांशीराम कॉलोनी में दूषित पानी पीने से 300 लोग बीमार
विज्ञापन


रविवार को ओपीडी का अवकाश था तो इमजेंसी में मरीजों की भीड़ रही। यहां सर्वाधिक मरीज बुखार से पीड़ित होकर पहुंचे। इमरजेंसी के डॉक्टर ने 42 मरीजों को उपचार दिया, जिसमें 16 को गंभीर हालत देखते हुए भर्ती कराया गया। यहां पलंग कम पड़े तो इमजेंसी के बरामदे में भी बेड डालने पड़े। 
विज्ञापन
विज्ञापन


चांदेश्वर रोड निवासी रमेश चंद्र के 18 वर्षीय पुत्र संगम को पिछले कुछ दिनों से बुखार आ रहा था। परिजन उसका एक निजी डॉक्टर के यहां उपचार करा रहे थे।

शनिवार की रात हालत बिगड़ने पर परिजन उसे लेकर जिला अस्पताल पहुंचे। यहां उपचार के दौरान संगम की मौत हो गई। रविवार को जिला अस्पताल से छह मरीजों को गंभीर हालत में मिनी पीजीआई सैफई के लिए रेफर किया गया। 

वायरल फीवर के लक्षण 
-गले में दर्द होना 
-खांसी आना 
-सिरदर्द होना 
-थकान महसूस करना 
-जोड़ों में दर्द के साथ उल्टी और दस्त होना 
-आंखों का लाल होना 

वायरल के कारण 
-संक्रमित व्यक्ति के खांसने व छींकने से 
-दूषित पदार्थ या पेय पदार्थ का सेवन करने से 
-संक्रमित व्यक्ति के संपर्क में आने से 
-सर्दी या मौसम परिवर्तन के कारण 

बचाव के उपाय 
-वायरल फीवर की चपेट में आने पर खूब खाना खाएं 
-डीहाइड्रेशन से बचने के लिए खूब पानी पिएं 
-नीबू और मौसमी संतरे का सेवन करें 
-अधिक से अधिक ड्राई फ्रूट खाएं, जिसमें बादाम व किसमिस शामिल हो 
-सब्जी में लहसुन का प्रयोग करें 
-चाय में तुलसी के पत्तों का प्रयोग करें 

मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. आरके सागर का कहना है कि बरसात में वायरल फीवर का अटैक होता है। ऐसा मौसम परिवर्तन के कारण होता है। ऐसे में बचाव जरूरी है। वायरल जानलेवा नहीं है। लेकिन यदि उपचार में लापरवाही की जाएगी तो यह संक्रमण बढ़ा सकता है और व्यक्ति की मौत भी हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed