{"_id":"61bf3f3bf6c1ba43c66f9d71","slug":"one-died-and-many-injured-in-accidnet-mainpuri-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मैनपुरी में हादसा: मुंडन संस्कार से लौटते समय पलटा ट्रैक्टर, एक लड़की की मौत, 25 घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मैनपुरी में हादसा: मुंडन संस्कार से लौटते समय पलटा ट्रैक्टर, एक लड़की की मौत, 25 घायल
Sun, 19 Dec 2021 07:48 PM IST
Abhishek Saxena
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
Published by: Abhishek Saxena
Updated Sun, 19 Dec 2021 07:48 PM IST
सार
हादसा के बाद सड़क पर चीख-पुकार मच गई। बालिका की मौत के बाद परिवार में कोहराम मचा है।
विज्ञापन
मैनपुरी: बालिका की मौत के बाद विलाप करते परिजन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मैनपुरी में माता शीतला देवी मंदिर के पास रविवार की शाम गांव धारऊ के लोगों को लेकर जा रहा ट्रैक्टर (ट्रॉली सहित) एक बाइक सवार को बचाने के प्रयास में पलट गया। हादसे में बालिका की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। 25 लोग घायल हो गए। सभी घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहां से पांच को मेडिकल कॉलेज सैफई रेफर कर दिया गया। सभी लोग बच्चे का मुंडन कराने के बाद वापस लौट रहे थे।
कोतवाली क्षेत्र के गांव धारऊ निवासी किशनपाल रविवार को शहर के माता शीतला देवी मंदिर में पुत्री का मुंडन कराने के लिए आए थे। ट्रैक्टर ट्राली में उनके साथ परिवार व गांव के करीब 25 लोग भी आए थे। बच्चे का मुंडन कराने के बाद सभी शाम करीब छह बजे वापस गांव धारऊ लौट रहे थे। ट्रैक्टर जब धारऊ मोड़ के पास पहुंचा, तभी अचानक सड़क पर बाइक सवार आ गया, उसे बचाने के प्रयास में ट्रैक्टर ट्रॉली बेकाबू होकर सड़क पर पलट गई। हादसे के बाद वहां चीख पुकार मच गई। आसपास मौजूद लोगों ने बचाव कार्य शुरू कर दिया। इस बीच सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को एंबुलेंस आदि वाहनों से जिला अस्पताल भेजा। हादसे में 12 वर्षीय अंजली पुत्री राजेंद्र सिंह की मौत हो गई। जिला अस्पताल से पांच घायलों को मेडिकल कॉलेज सैफई रेफर किया गया।
ये लोग हुए घायल
धारऊ मोड़ के पास हुए हादसे में सनम, सुनीता, कनिका, राज, अलका, सीता, सोनल निवासी धारऊ, गुड्डी, मिथलेश, सुमन अंगूरी, पूनम, राखी, मयंक, रागिनी, निवासी धारऊ घायल हुए। इसके अलावा ऊषा निवासी करीमगंज बिछवां, अनारदेवी निवासी किशनी घायल हो गईं।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें...
आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा: कार और वैन की भिड़ंत में तीन की मौत
आगरा: थाना प्रभारी के तबादले से नाराज हुए लोग, व्यापारियों ने बाजार बंद किया प्रदर्शन, थाना का घेराव