आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा: कार और वैन की भिड़ंत में तीन की मौत
हादसा इतना भीषण था कार के परखच्चे उड़ गए। पुलिस ने तत्काल सभी को अस्पताल भेजा लेकिन चिकित्सकों ने तीन को मृत घोषित कर दिया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आगरा लखनऊ एक्सप्रेसवे पर शनिवार रात को कार और वैन की आमने-सामने की भिड़ंत हो गई। टक्कर लगने के बाद वैन सड़क पर पलट गई। हादसे में आगरा से फर्रुखाबाद लौट रहे वैन सवार पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने मेडिकल कॉलेज भिजवाया। वहां तीन लोगों की मौत हो गई। वहीं दो घायलों का इलाज चल रहा है।
आगरा में चल रहा था इलाज
कन्नौज के थाना सौंरिख क्षेत्र कबीरपुर निवासी गजाला (20) पुत्री एहसान अली, रिहाना (55) पत्नी एहसान अली शनिवार को परिवार की सोनी पुत्री तैयब अली निवासी किदवई नगर कन्नौज के साथ फर्रुखाबाद के अजीजलपुर में रिश्तेदार आमना (45) पुत्री भुल्लन के घर आईं थीं। सोनी का इलाज आगरा में इलाज चल रहा है। यहां से सभी लोग वैन से उसे लेकर आगरा गईं थीं। वैन सदीम अली अली निवासी गांव सराय सौंरिख कन्नौज चला रहा था।
कार से हुई टक्कर
शनिवार रात को सभी लोग वैन से वापस फर्रुखाबाद लौट रहे थे। तभी करहल क्षेत्र में एक्सप्रेसवे 78-79 किमी के बीच सामने से आ रही कार से भिड़ंत हो गई। हादसे में वैन सवार सभी पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे की सूचना मिलने के बाद पहुंची थाना पुलिस ने सभी घायलों को मेडिकल कॉलेज सैफई भिजवाया। वहां गजाला, रिहाना और आमना की मौत हो गई।
वैन मालिक ने दी तहरीर
पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त वाहनों का मार्ग से हटवाकर आवागमन सुचारु कराया। रविवार को वैन मालिक शाहिद अली निवासी रानीवाला घेरा, बेलनगंज आगरा हाल निवासी सुभाष नगर कन्नौज ने रिपोर्ट दर्ज कराई। शवों के पोस्टमार्टम इटावा में रविवार को कराए गए।
न्याय की जीत: आगरा की शिवाली ने ठोस पैरवी कर तीन लोगों को फांसी से बचाया, सुप्रीम कोर्ट ने किया बरी
फिरोजाबाद पहुंचे भाजपा सांसद साक्षी महाराज: अखिलेश पर तंज, कहा- अभी उन्हें और सीखने की जरूरत