{"_id":"603390408ebc3ee95d5755e3","slug":"one-devotee-died-and-nine-injured-in-road-accident-in-kasganj","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"कासगंज: श्रद्धालुओं से भरे लोडर को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, एक की मौत, नौ घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कासगंज: श्रद्धालुओं से भरे लोडर को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, एक की मौत, नौ घायल
Mon, 22 Feb 2021 04:36 PM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कासगंज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कासगंज
Published by: मुकेश कुमार
Updated Mon, 22 Feb 2021 04:36 PM IST
विज्ञापन
कासगंज: क्षतिग्रस्त लोडर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कासगंज जिले के ढोलना थाना क्षेत्र में गांव महावर के समीप श्रद्धालुओं से भरे वाहन में अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। जिससे वाहन में सवार एक श्रद्धालु की मौत हो गई, जबकि नौ घायल हो गए। इनमें दो गंभीर घायलों को अलीगढ़ रेफर किया गया है। अन्य सभी को फिरोजाबाद के निजी चिकित्सालय भेजा गया।
विज्ञापन
फिरोजाबाद जिले के गांव टीकरी (थाना जसराना) निवासी रामवीर सिंह यादव (42) लोडर टेंपो से परिवार के साथ गंगीरी के समीप गांव रतरोई मंदिर में देवी दर्शन के लिए जा रहे थे। रविवार रात करीब 10 बजे श्रद्धालुओं से भरा लोडर टेंपो गांव महावर के समीप पहुंचा, तभी सामने से आ रहे अज्ञात वाहन ने लोडर में टक्कर मार दी।
विज्ञापन
जिससे लोडर में सवार रामवीर सिंह, महेश, विनोद, प्रमोद, सुरेंद्र, सिलेटी, देवेंद्र, धर्मवीर, राजन और गुरुदयाल गंभीर घायल हो गए। लोडर वाहन गुरदयाल चला रहे थे। सभी घायलों को जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां रामवीर को चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विनोद और सुरेंद्र की हालत गंभीर है। इन दोनों को अलीगढ़ रेफर किया गया है। अन्य सात घायल फिरोजाबाद के निजी चिकित्सालय भेजे गए हैं। पुलिस ने सड़क के बीचों बीच खड़े दुर्घटनाग्रस्त वाहन को सड़क से हटवाया। लोडर को किस वाहन ने टक्कर मारी, इसका पता नहीं चल पाया है।
हादसा होते ही मच गई चीख-पुकार
हादसा रविवार की रात साढ़े दस बजे हुआ। हादसा इतना भीषण था कि लोडर टेंपो पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया और तेज आवाज आई। घायल दर्द से चीखने लगे। आस-पास के लोग भी मदद को दौड़ पड़े।
सीओ सिटी आरके तिवारी ने बताया कि सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मौत हुई है और नौ लोग घायल हैं। ढोलना पुलिस को निर्देश दिए हैं कि अज्ञात वाहन की जानकारी करें। सभी घायलों की हालत में सुधार है।
हादसा होते ही मच गई चीख-पुकार
हादसा रविवार की रात साढ़े दस बजे हुआ। हादसा इतना भीषण था कि लोडर टेंपो पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया और तेज आवाज आई। घायल दर्द से चीखने लगे। आस-पास के लोग भी मदद को दौड़ पड़े।
सीओ सिटी आरके तिवारी ने बताया कि सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मौत हुई है और नौ लोग घायल हैं। ढोलना पुलिस को निर्देश दिए हैं कि अज्ञात वाहन की जानकारी करें। सभी घायलों की हालत में सुधार है।