{"_id":"60798ea48ebc3e590c0a252f","slug":"one-death-and-174-new-cases-of-corona-in-etah","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"एटा में कोरोना: पहली बार एक दिन में 174 संक्रमित मिले, एक मरीज की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एटा में कोरोना: पहली बार एक दिन में 174 संक्रमित मिले, एक मरीज की मौत
Fri, 16 Apr 2021 06:49 PM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, एटा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, एटा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Fri, 16 Apr 2021 06:49 PM IST
सार
एटा में शुक्रवार को सीएमओ कार्यालय के एक चिकित्सक सहित 174 लोग संक्रमित मिले हैं। वहीं एक मरीज ने दम तोड़ दिया है।
विज्ञापन
कोरोना वायरस (प्रतीकात्मक तस्वीर)
- फोटो : पीटीआई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
एटा जिले में कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर में सारे रिकॉर्ड ध्वस्त हो गए हैं। शुक्रवार को कोरोना ने हाहाकार मचा दिया। पहली बार एक दिन में 174 नए मामले आए। एक संक्रमित महिला की मौत हो गई। संक्रमित मरीजों का आंकड़ा बढ़कर 3144 हो गया है। इनमें 2556 मरीज ठीक हो गए हैं।
विज्ञापन
शहर के मोहल्ला वर्मा नगर निवासी 25 वर्षीय महिला को बुखार आया। गुरुवार को परिजन उसे सिविल लाइन मोहल्ले में एक क्लीनिक पर इलाज के लिए लेकर पहुंचे। यहां उसकी कोरोना जांच के लिए सैंपल भी लिया गया। हालत बिगड़ने पर उसे आगरा के लिए रेफर किया गया, जहां उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
परिजनों ने चिकित्सक पर गलत दवा देने का आरोप लगाया और कोतवाली में तहरीर देकर शव पोस्टमार्टम के लिए ले गए। शुक्रवार को महिला की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आ गई। इस पर महिला का पोस्टमार्टम नहीं हो सका। वहीं शुक्रवार को सीएमओ कार्यालय के एक चिकित्सक सहित 174 लोग संक्रमित मिले।
विज्ञापन
कोरोना अपडेट
पॉजिटिव मरीज- 3144
स्वस्थ हुए- 2556
जिले में मौत- 33
सक्रिय केस- 555
सीएमओ डॉ. अरविंद गर्ग ने कहा कि जिले में जो भी कोरोना पॉजिटिव आए हैं, स्वास्थ्य विभाग द्वारा उन्हें होम आइसोलेट किया जा रहा है। गंभीर मरीजों को अस्पताल में भर्ती कराया जा रहा है।
होम आइसोलेट मरीजों को नहीं मिल रहा उपचार
स्वास्थ्य विभाग द्वारा कोरोना पॉजिटिव मरीजों को होम आइसोलेट किया जा रहा है, लेकिन उनके पास स्वास्थ्य टीम नहीं पहुंच रही हैं। शुक्रवार को होली मोहल्ला निवासी एक व्यक्ति ने बताया उनकी पत्नी व भतीजा गुरुवार को कोरोना पॉजिटिव आए। लेकिन अब तक मेडिकल टीम न होम आइसोलेट करने आई और न ही कोई दवा आदि दी है।
कोरोना से संबंधित खबरें-
चिंताजनक: कोरोना के नए स्ट्रेन पर आरटी-पीसीआर जांच भी फेल, फेफड़ों में संक्रमण...रिपोर्ट निगेटिव
आगरा में कोरोना का कहर: 24 घंटे में दो मरीजों की मौत, पहली बार 346 नए संक्रमित मिले