{"_id":"5d412f6b8ebc3e6ca435ed93","slug":"one-dead-two-injured-in-car-crash-on-yamuna-expressway-accident-today-at-surir","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"यमुना एक्सप्रेसवे पर दर्दनाक हादसा, डिवाइडर से कार टकराने से एक की मौत, दो घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यमुना एक्सप्रेसवे पर दर्दनाक हादसा, डिवाइडर से कार टकराने से एक की मौत, दो घायल
Wed, 31 Jul 2019 06:25 PM IST
Abhishek Saxena
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
Published by: Abhishek Saxena
Updated Wed, 31 Jul 2019 06:25 PM IST
विज्ञापन
यमुना एक्सप्रेसवे पर दुर्घटनाग्रस्त कार
- फोटो : अमर उजाला
बुधवार सुबह एक्सप्रेसवे पर सुरीर के गांव टैंटीगांव (माइल स्टोन-91) के पास टायर फटने से अनियंत्रित होकर इनोवा डिवाइडर से टकरा गई। इनोवा सवार चालक की मौत हो गई, जबकि उसमें सवार रेलवे के दो इंजीनियर घायल हो गए। इनोवा सवार इंजीनियर नोएडा से टूंडला जा रहे थे। सुरीर पुलिस ने घायलों को नयति में भर्ती कराया।
दिल्ली के चाणक्यपुरी निवासी शरद जैन और हरवीर सिंह उर्फ जगजीत दोनों रेलवे में इंजीनियर हैं। टूंडला से अलीगढ़ के लिए डाली जा रही रेलवे लाइन का काम देख रहे इंजीनियर अलग-अलग गाड़ियों से टूंडला के लिए चले।
नोएडा से कुछ दूर चलने के बाद हरवीर सिंह अपनी गाड़ी को छोड़कर शरद जैन की इनोवा में सवार हो लिए। बुधवार सुबह 8:45 बजे ड्राइवर साइड का टायर फट गया और गाड़ी अनियंत्रित होकर डिवाइडर से जा टकराई।

Trending Videos
इनोवा चालक मिथलेश यादव (37) पुत्र रामप्रसाद निवासी अवंतिका रोहिणी (दिल्ली) की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि इनोवा सवार इंजीनियर घायल हो गए। सूचना पर पहुंची सुरीर पुलिस ने घायल इंजीनियरों को नयति में भर्ती कराया।
चालक के शव को गाड़ी कटर से काटकर बाहर निकाला। कोतवाली प्रभारी अनूप सरोज ने बताया कि फिलहाल दोनों इंजीनियरों की हालत खतरे से बाहर है।
चालक के शव को गाड़ी कटर से काटकर बाहर निकाला। कोतवाली प्रभारी अनूप सरोज ने बताया कि फिलहाल दोनों इंजीनियरों की हालत खतरे से बाहर है।