फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   one dead in kurra kurari

गांव कुरारी में एक युवक की संदिग्ध परिरस्थित में हुई मौत

Thu, 17 Jun 2021 10:58 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Thu, 17 Jun 2021 10:58 PM IST
विज्ञापन
one dead in kurra kurari
मैनपुरी। थाना कुर्रा क्षेत्र के गांव कुरारी में बुधवार रात एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतक के परिजनों ने पड़ोसी युवकों पर लाठी डंडा से पीटकर हत्या करने का आरोप लगाया। वहीं थाना पुलिस इसे पिटाई से क्षुब्ध होकर खुदकुशी का मामला बता रही है। प्रभारी निरीक्षक का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।
विज्ञापन

थाना कुर्रा क्षेत्र के गांव कुरारी का रहने वाला शमशाद उर्फ बंटू (27) फर्नीचर बनाने का काम करता था। वह घर में परचून की दुकान भी रखे हुए था। बुधवार की देर रात उसका पत्नी साइना से किसी बात को लेकर झगड़ा होने लगा। इस बीच पड़ोस के रहने वाले तीन चार युवक वहां आए और झगड़ा न करने की बात कही। इसी बात को लेकर उनके बीच कहासुनी होने लगी। इसके बाद युवकों ने शमशाद को पीट दिया। देर रात शमशाद की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई। उसके भाई इमरान ने आरोप लगाया कि युवकों ने पीट- पीटकर भाई को मार डाला। वहीं थाना पुलिस का कहना है कि पति पत्नी के बीच हुए झगड़ा हो रहा था। युवक वहां गए और मारपीट भी हुई। मौके पर पुलिस भी गई लेकिन आपसी मामला कहकर लौटा दिया गया। देर रात शमशाद ने पिटाई से क्षुब्ध होकर खुदकुशी कर ली। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है।
विज्ञापन

पिटाई से क्षुब्ध होकर युवक द्वारा खुदकुशी का मामला सामने आया है। जांच की जा रही है, पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। इसके बाद मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।- रमाकर सिंह, प्रभारी निरीक्षक।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed