{"_id":"5cd5bc14bdec22073d79928d","slug":"one-crore-rupee-haryana-marka-wine-caught-at-yamuna-expressway-by-abkari-and-sell-tax-team","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"हरियाणा ब्रांड की एक करोड़ रुपये की शराब आबकारी ने पकड़ी, आठ दिन बाद दर्ज किया मामला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरियाणा ब्रांड की एक करोड़ रुपये की शराब आबकारी ने पकड़ी, आठ दिन बाद दर्ज किया मामला
Fri, 10 May 2019 11:30 PM IST
Abhishek Saxena
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: Abhishek Saxena
Updated Fri, 10 May 2019 11:30 PM IST
विज्ञापन
पकड़ी गई शराब (फाइल फोटो)
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खंदौली थाना क्षेत्र के यमुना एक्सप्रेसवे पर स्थित टोल प्लाजा के समीप आठ दिन पहले चेकिंग के दौरान दो कंटेनर में 958 पेटी हरियाणा ब्रांड की देशी शराब पकड़ी गई थी।
जिसकी कीमत करीब एक करोड़ रुपये आंकी गई थी। आबकारी विभाग ने कार्रवाई करने के बजाय आठ दिनों तक मामले को छिपाए रखा। इसके बाद गुरुवार की देर रात मुकदमा दर्ज किया गया है।
बताया गया है कि दो मई की रात यमुना एक्सप्रेसवे पर सेलटैक्स और आबकारी विभाग की टीम चेकिंग कर रही थी। उसी समय नोएडा की तरफ से आए दो कंटेनर को रोककर जांच की गई। दोनों कंटेनरों मे हरियाणा ब्रांड की देशी शराब थी। आरोप है कि आबकारी विभाग की टीम ने कंटेनरों से कुल 958 पेटी शराब बरामद की थी।

उस समय कार्रवाई करने के बजाय आबकारी टीम दोनों कंटेनर चालकों को कंटेनर सहित पूछताछ के लिए अपने साथ ले गई। गुरुवार को कंटेनर चालकों साबिर पुत्र समसुद्दीन निवासी अजमेर, दिलशाद पुत्र मनोहर और इमामुददीन पुत्र शौकत खां निवासी अलवर को फरार दिखा कर थाना खंदौली में मामला दर्ज कराया गया।
आबकारी निरीक्षक भगवान स्वरूप का कहना है कि दो मई को सेलटैक्स और आबकारी टीम यमुना एक्सप्रेसवे पर चेकिंग कर रही थी। तब कंटेनर पकड़े गए थे। मामले की जांच चल रही थी। गुरुवार को आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।