फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   One clinic sealed after registration records were not found, two issued notices

Agra News: पंजीकरण संबंधी अभिलेख ने मिलने पर एक क्लीनिक सील, दो को नोटिस

Thu, 12 Jun 2025 11:54 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Thu, 12 Jun 2025 11:54 PM IST
विज्ञापन
One clinic sealed after registration records were not found, two issued notices
बरनाहल। कस्बा में बड़ी संख्या में अवैध क्लीनिकों की सूचना पर सीएमओ डॉ. आरसी गुप्ता ने नोडल अधिकारी डॉ. आशुतोष कुमार को कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। बृहस्पतिवार को नोडल अधिकारी ने क्षेत्र में अलग-अलग स्थानों पर छापा मारा। इस दौरान तीन झोलाछाप पंजीकरण संबंधी कोई अभिलेख नहीं दिखा सके इस पर उन्हें नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण मांगा है। कस्बा में पांच दिन पूर्व आशी क्लीनिक पर गर्भपात के बाद एक महिला की मौत हो गई थी। सीएमओ के निर्देश पर नोडल अधिकारी झोलाछाप डाॅ. आशुतोष कुमार ने संबंधित क्लीनिक सील कर दिया था। पता चला था कि यहां कई अन्य लोग भी बिना पंजीकरण के क्लीनिक संचालित कर रहे थे। बृहस्पतिवार को नोडल अधिकारी झोलाछाप अपनी टीम के साथ कस्बा पहुंचे। यहां प्रमोद दंत क्लीनिक के संचालक पंजीकरण संबंधी अभिलेख नहीं दिखा सके। क्लीनिक सील कर दिया गया। इसके अतिरिक्त सिद्ध बाबा क्लीनिक गांगसी और, सूर्या क्लीनिक दिहुल के संचालक पंजीकरण से संबंधित अभिलेख नहीं दिखा सके। नोडल अधिकारी ने संबंधितों को नोटिस जारी कर एक सप्ताह में स्पष्टीकरण मांगा है। स्पष्टीकरण न मिलने पर कार्रवाई की चेतावनी दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed