फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   One and a half milometer long traffic jam on MG Road in Agra

नई व्यवस्था बनी मुसीबत: एमजी रोड पर लगा डेढ़ किमी लंबा जाम, पांच घंटे बाद सुधरे हालात

Tue, 11 Aug 2020 12:30 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Tue, 11 Aug 2020 12:30 AM IST
सार

  • हरीपर्वत चौराहे पर नए प्लान से हुई समस्या, पुलिस ने चार घंटे बाद हटाए बैरियर, पांच घंटे बाद सुधरे हालात 

विज्ञापन
One and a half milometer long traffic jam on MG Road in Agra
एमजी रोड पर ट्रैफिक जाम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा में एमजी रोड के हरीपर्वत चौराहे पर यातायात के नई योजना ने सोमवार को लोगों की मुसीबत और बढ़ा दी। डेढ़ किलोमीटर लंबा जाम लग गया। चार घंटे बाद थाना पुलिस ने चौराहे से बीच में लगाए बैरियर हटाए। इसके बाद रेड और ग्रीन लाइट से यातायात शुरू कराया गया। इसके एक घंटे बाद यातायात सामान्य हो सका। इस तरह पांच घंटे तक लोग जाम से परेशान रहे।

विज्ञापन


हरीपर्वत चौराहे पर जाम की समस्या को सुलझाने के लिए एसएसपी बबलू कुमार ने शुक्रवार को नई व्यवस्था की थी। हरीपर्वत चौराहे पर वाहनों को क्रास करने से रोक दिया गया था। देहली गेट और सेंट जोंस की ओर से आने वाले वाहनों को घटिया की तरफ जाने के लिए स्पीड कलर लैब के सामने से टर्न लेना पड़ रहा था। घटिया और सूरसदन की तरफ से आने वाले वाहनों को देहली गेट की ओर जाने के लिए सेंट जोंस चौराहे से टर्न लेना पड़ रहा था। 
विज्ञापन



इस व्यवस्था से शुक्रवार को भी जाम के हालात रहे थे। सोमवार को सुबह दस बजे से ही एमजी रोड पर जाम लगने लगा। हरीपर्वत और सेंट जोंस चौराहे पर टर्न लेने के दौरान वाहन फंस रहे थे। दोपहर 12 बजे स्थिति ज्यादा खराब हो गई। स्पीड कलर लैब से लेकर एसएन मेडिकल कॉलेज इमरजेंसी तक वाहनों की लाइन लगने लगी। यह करीब 1.5 किमी का हिस्सा है। इससे लिंक मार्गों पर भी जाम लग गया। एंबुलेंस से लेकर महानगर बस भी फंस गईं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

आफत:  इन मार्ग पर भी वाहन फंसे 

एमजी रोड पर जाम होने से लोग एसएन मेडिकल कॉलेज, सेंट जोंस चौराहे से घटिया चौराहे, खटीक पाड़ा, मदिया कटरा, चर्च रोड, संजय प्लेस से निकलने लगे। इससे इन मार्गों पर भी जाम की समस्या हो गई। 

अंजाम:  दो बजे हटा दिए बैरियर 

एमजी रोड पर जाम खुलवाने के लिए थाना लोहामंडी और थाना हरीपर्वत पुलिस आ गई। मगर, वाहनों की लंबी लाइन होने से दिक्कत का सामना करना पड़ रहा था। दोपहर करीब दो बजे पुलिस ने हरीपर्वत पर नए प्लान के तहत लगाए गए बैरियर को अधिकारियों से अनुमति के बाद हटाया। रेड और ग्रीन लाइट से ट्रैफिक शुरू कराया गया। तकरीबन एक घंटे बाद स्थिति सामान्य हो सकी। 

असर: ग्रीन लाइट के समय में परिवर्तन

हरीपर्वत चौराहे पर ग्रीन लाइट के समय में भी परिवर्तन कराया गया है। घटिया की ओर की ग्रीन लाइट 25 सेकंड, देहली गेट की ओर की 45 सेकंड, सेंट जोंस की 60 सेकंड और सूरसदन की 50 सेकंड की गई। इससे वाहन काफी देर तक निकल रहे हैं। 

अग्रसेन प्रतिमा तिराहा और संजय प्लेस में भी योजना हुई थी फेल

शहर में यातायात के सही संचालन के लिए कई बार योजनाएं बन चुकी हैं। मगर, सफल नहीं हो सकीं। आठ महीने पहले मदिया कटरा के अग्रसेन प्रतिमा तिराहे पर वाहनों को निकालने के लिए प्लान बनाया गया। 

मदिया कटरा की ओर से आने वाले वाहनों को अग्रसेन तिराहे से आरबीएस की तरफ टर्न लेकर निकाला गया। इससे आरबीएस चौराहे पर जाम लगने लगा। यह व्यवस्था खत्म की गई। इसी तरह संजय प्लेस में स्कूलों के समय वाहनों को घटिया चौराहे से निकालने का प्लान बनाया गया, लेकिन यह भी फेल हो गया। 

नए-नए प्लान न बनें, पुलिसकर्मी तैनात हों

सिकंदरा निवासी प्रदीप ने कहा कि रोज नए प्लान बना दिए जाते हैं। इससे लोगों को समस्या का सामना करना पड़ता है। पुलिसकर्मियों की तैनाती होने से भी वाहनों को निकाला जा सकता है। अभिषेक ने कहा कि एमजी रोड पर काफी समय से जाम की समस्या है। इसके बावजूद ठीक प्लान नहीं बनाया जाता है, जिससे लोगों को राहत मिल सके। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed