{"_id":"573640de4f1c1b6d0c919c1c","slug":"one-and-a-half-lakh-ration-card-holders-will-not-be-able","type":"story","status":"publish","title_hn":"डेढ़ लाख कार्ड धारक नहीं ले सकेंगे राशन ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डेढ़ लाख कार्ड धारक नहीं ले सकेंगे राशन
अमर उजाला आगरा
Updated Sat, 14 May 2016 02:32 AM IST
विज्ञापन
राशन कार्ड का अपग्रेडेशन
- फोटो : file photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिलाधिकारी पंकज कुमार ने जिले के करीब डेढ़ लाख पात्र गृहस्थियों के कार्ड पर राशन देने से रोक लगा दी है। 65,893 पात्र गृहस्थियों के आधार कार्ड संख्या व मुखिया के नाम फर्जी पाए हैं। इनको संशोधित कराया जाएगा। पात्र गृहस्थियों के राशन कार्ड की डुप्लीकेसी से बड़ी संख्या में पात्रों का कार्ड नहीं बन पा रहा है। अनुलिपि वाले ऐसे कार्ड सामप्त करने पर 65,893 नए परिवारों को पात्र गृहस्थी का कार्ड जारी किया जा सकेगा।
जिले में अब तक 6,93,508 परिवारों को पात्र गृहस्थी का कार्ड जारी किया गया है। जिले का कोटा पूरा हो चुका है। जिलाधिकारी ने आदेश जारी किया है कि आयुक्त खाद्य एवं रसद, लखनऊ के निर्देश के बाद फैसला लिया जाएगा। फिलहाल ऐसे संदिग्ध डुप्लीकेट कार्ड धारक गृहस्थियों के खाद्यान्न के निर्गमन पर रोक लगा दी गई है। समस्या का समाधान होने पर पर संबंधित उप जिला अधिकारी, क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी पूर्ति निरीक्षक की लिखित अनुमति से ही खाद्यान्न का निर्गमन किया जाए।