{"_id":"62dedc1433d3e672044ef9bc","slug":"on-the-second-monday-of-sawan-the-crowd-of-devotees-gathered-in-the-temples-mainpuri-news-agr5413547161","type":"story","status":"publish","title_hn":"सावन के दूसरे सोमवार को भोलेनाथ के दर्शन कर भक्तों ने लगाए जयकारे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सावन के दूसरे सोमवार को भोलेनाथ के दर्शन कर भक्तों ने लगाए जयकारे
विज्ञापन
मैनपुरी। सावन के दूसरे सोमवार को भी जिलेभर के शिवालयों में भक्तों की भीड़ देखी गई। जिलेभर के शिवालय सुबह से लेकर देर रात तक बम-बम भोले के जयकारों से गूंजते रहे। शहर के प्रसिद्ध मंदिरों में पूजा अर्चना करने वालों की भीड़ रही। भोलेनाथ के भक्तों ने शिवलिंग का जलाभिषेक और दुग्धाभिषेक भी किया। श्री भीमसेन महाराज मंदिर में पहुंचे जिलाधिकारी और उपजिलाधिकारी ने शिवलिंग का अभिषेक किया।
सावन के दूसरे सोमवार को शहर के प्रसिद्ध श्री भीमसेन महाराज मंदिर में सुबह से ही भक्तों ने पहुंचना शुरू कर दिया था। यहां पहुंचे जिलाधिकारी अविनाश कृष्ण सिंह, एसडीएम नवोदिता शर्मा और अपर पुलिस अधीक्षक मधुवन सिंह ने भीमसेन महाराज और शिवङ्क्षलग का अभिषेक किया। इस अवसर पर प्रबंधक वीर सिंह भदौरिया, नरेंद्र सिंह राठौर, सुरेश चंद्र बंसल, राजेंद्र सिंह, कौशलेंद्र सिंह, अशोक गुप्ता आदि मौजूद रहे। यहां पूजा अर्चना के लिए दोपहर तक भक्तों की लाइन लगी देखी गई। शहर के प्रसिद्ध चांदेश्वर महाराज मंदिर पर भी पहुंचे शिव भक्तों ने पूजा अर्चना की। यहां पहुंचे कावडिय़ों ने कांवड़ चढ़ाकर गंगाजल से शिवलिंग का अभिषेक किया। सुबह से लेकर देर रात तक शिवालय में भगवान भोलेनाथ के जयकारे गूंजते रहे।
किशनी/औंछा। नगर के सिद्देस्वर नाथ मंदिर, साई मंदिर, सोहम आश्रम, भुवनेश्वरी देवी मंदिरों में शंकर भोलेे के जयकारे लगाते हुए भक्त पूजा अर्चना के लिए पहुंचे। नगर से 10 किमी दूर गांव सरसईनावर में स्थित हजारी बाबा शिव मंदिर पर भी भक्तों ने पहुंचकर भोले नाथ को जल चढ़ाया। औंछा स्थित शिव मंदिर पहुंचे भक्तों ने श्रद्धाभाव के साथ भोलेनाथ की पूजा अर्चना की। संवाद
विज्ञापन
करहल/बिछवां/ज्योंति। क्षेत्र के शिवालयों में भक्तों ने सुबह से हीं पहुंचना शुरू कर दिया था। भक्तों ने बेलपत्र, पुष्प, गंगाजल आदि अर्पण कर विधि विधान से बाबा भोलेनाथ की पूूजा अर्चना की। शिवलिंग का जलाभिषेक भी किया। बिछवां क्षेत्र के गांव अंजनी ,बिछवां ,सुल्तानगंज ,औरंध ,वीलों आदि स्थानों पर स्थित शिवालयों में भी सुबह से लेकर शाम तक पूजा अर्चना का कार्य चलता रहा। ज्योंति कस्बा स्थित शिव मंदिर में सुबह से ही भक्तों की भीड़ पूजा अर्चना के लिए उमड़ पड़ी। भक्तों ने गंगाजल से भोलेनाथ का अभिषेक किया। संवाद