फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   On-Demand will be ready to harvest

ऑन डिमांड तैयार होगी फसल

Sun, 15 Feb 2015 01:58 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला
ब्यूरो, अमर उजाला Updated Sun, 15 Feb 2015 01:58 AM IST
विज्ञापन
ऑन डिमांड खेती.., चौंकिए नहीं, जल्द ही यह हकीकत होगी। यह स्कीम न सिर्फ किसानों को मंदी की मार से बचाएगी, बल्कि आम आदमी को महंगाई से भी। परंपरागत खेती को पीछे छोड़ देश में रीयल टाइम एग्रीकल्चर का चलन शुरू होगा। होटल जेपी पैलेस में नेशनल सीड एसोसिएशन की ओर से आयोजित दो दिवसीय इंडियन सीड कान्फ्रेंस के अंतिम दिन शनिवार को इंडियन काउंसिल ऑफ एग्रीकल्चर रिसर्च (आईसीएआर) के डिप्टी डायरेक्टर जनरल स्वपन दत्ता ने पीएम मोदी की महत्वाकांक्षी योजना की जानकारी दी।
विज्ञापन

रीयल टाइम एग्रीकल्चर के तहत प्रदेश और देश की डिमांड का डेटाबेस तैयार होगा। इसमें संबंधित क्षेत्र की सर्वाधिक उपयुक्त फसल, खपत और बाजार को देख जोत तय होगी। फौरी तौर पर सरकार के पास खाद्यान्न की खपत का आंकड़ा होगा। डिमांड के आधार अनाज उगाया जाएगा। इससे जरूरत से ज्यादा फसल होने पर भाव गिरने और फसल की कमी पर महंगाई से बचा जा सकेगा। अंतरराष्ट्रीय कृषि बाजार में बढ़त दिलाने में भी यह फार्मूला काम आएगा। संबंधित देशों की जरूरत वाली फसल को ध्यान में रख खेती की जाएगी।
विज्ञापन

खेती को व्यावसायिक बनाने के लिए डिजिटल एग्रीकल्चर की शुरूआत होगी। इसमें जिले स्तर पर मौसम, मिट्टी, उर्वरकता, संसाधन का डेटा तैयार होगा। इससे संबंधित क्षेत्र में कृषि संबंधित उद्योग और फसल तैयार करने के लिए जानकारी आनलाइन प्राप्त की जा सकेगी। आईसीएआर के डिप्टी डायरेक्टर जनरल स्वपन दत्ता ने बताया कि बीते दिनाें वाइब्रेंट गुजरात ग्लोबल एग्रीकल्चर समिट में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कृषि क्षेत्र में इस विजन को रखा। इससे किसान को खेती में होने वाले नुकसान से बचाया जा सकेगा। देश भर में यह स्कीम लागू करने के लिए जल्द काम शुरू होगा।  
विज्ञापन
विज्ञापन


चार सूत्रीय मांगें रखीं
इंडियन सीड एसोसिएशन ने कान्फ्रेंस के अंतिम दिन चार सूत्रीय मांग तैयार की। संयोजक डा. कल्याण गोस्वामी ने बताया कि इसमें मल्टीनेशनल कंपनियाें को लाइसेंस प्रक्रिया को सरल बनाया जाए। पॉलिसी मेकिंग के लिए सीड एक्ट को जल्द लागू करने और उच्च पैदावार के लिए किसानाें को प्रशिक्षण देने जैसी मांगें हैं। वहीं विदेशों में खेती की उन्नत तकनीक के लिए ग्लोबल सीड इंड्रस्टीज स्थापित की जाए, ताकि विदेशी तकनीकी का देश में इस्तेमाल हो सके।


प्रज्ञा ने बिखेरा आवाज का जादू
कान्फ्रेंस समापन पर होटल जेपी पैलेस में रंगारंग कार्यक्रम हुआ। मुंबई की प्रज्ञा सोदानी ने अपनी गायकी से समा बांध दिया। सारेगामापा शो में अपनी आवाज से जलवा बिखेर चुकी प्रज्ञा ने जैसे ही ओ हसीना जुल्फों वाली... गीत सुनाया सभी झूम उठे।  देर रात तक कार्यक्रम चला।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed