फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   On completion of 75 years, administration will start tricolor campaign in every house

Agra News: 75 वर्ष पूर्ण होने पर हर घर तिरंगा अभियान चलाएगा प्रशासन

Mon, 07 Aug 2023 11:21 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 07 Aug 2023 11:21 PM IST
विज्ञापन
On completion of 75 years, administration will start tricolor campaign in every house
कासगंज। भारत की आजादी के 75 वर्ष पूर्ण होने पर आयोजित आजादी का अमृत महोत्सव कार्यक्रम के अन्तर्गत मेरी माटी, मेरा देश अभियान के संबंध में डीएम कलेक्ट्रेट सभागार में कार्य योजना बनाए जाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि आवासीय घरों, सरकारी एवं गैर सरकारी कार्यालयों पर तिरंगा फहराते हुए जिले के लोग अपनी अग्रणी भूमिका का निर्वहन करें। इस वर्ष भी 13 से 15 अगस्त तक उत्साह एवं राष्ट्रीयता की भावना से हर घर तिरंगा अभियान चलाया जाएगा। हर घर तिरंगा कार्यक्रम प्रत्येक सरकारी अधिकारी, कर्मचारी, शिक्षकगण, सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों, स्वयं सहायता समूहों, विभिन्न नागरिक संगठनों आदि के सहयोग से क्रियान्वित किया जाए।जिलाधिकारी ने कहा कि ग्राम पंचायत स्तर पर संबंधित विभाग द्वारा जागरूकता सत्र का आयोजन करते हुए ग्राम प्रधानों को शत-प्रतिशत घरों, दुकानों, कार्यालयों, शैक्षणिक संस्थानों, आंगनबाड़ी केंद्रों, राशन की दुकानों, नलकूपों इत्यादि पर झंडा फहराने के लिए प्रेरित किया जाए। उन्होंने सरकारी, सार्वजनिक क्षेत्र के प्रतिष्ठानों, शैक्षणिक संस्थानों, व्यावसायिक एवं वाणिज्यिक प्रतिष्ठानों, गैर सरकारी संगठनों, रेस्टोरेंट, शॉपिंग कांपलेक्स, पुलिस चौकी, थाना इत्यादि को इस कार्यक्रम में अनिवार्य रूप से झंडा फहराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि परिवहन निगम की समस्त बसों, निजी बसों, ट्रकों एवं अन्य सार्वजनिक परिवहन साधनों तथा सरकारी वाहनों में मेरी माटी, मेरा देश के साथ-साथ हर घर तिरंगा कार्यक्रम का संदेश भी स्टीकर अथवा अन्य माध्यम से लगाया जाए।
विज्ञापन

उन्होंने निर्देश दिए कि 9 से 12 अगस्त के मध्य जनपद के समस्त घरों, दुकानों, कार्यालयों, प्रतिष्ठानों, शैक्षणिक संस्थानों एवं अन्य सरकारी एवं गैर सरकारी परिसरों में झंडों की उपलब्धता अनिवार्य रूप से सुनिश्चित कर ली जाए। 13 अगस्त से 15 अगस्त के मध्य झण्डा गीत, राष्ट्रीय गीतों के साथ ही साथ हर घर तिरंगा कार्यक्रम के सम्बन्ध में सूचनाओं का प्रसारण होता रहे। इस दौरान मुख्य विकास अधिकारी सचिन ,अपर जिलाधिकारी वैभव शर्मा, जिला विकास अधिकारी संजय, मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. राजीव अग्रवाल सहित अन्य विभागों के अधिकरी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed