{"_id":"6a43e40ed94ddaa32f056d4f","slug":"om-birla-unveils-ahilyabai-holkar-statue-says-her-governance-and-justice-continue-to-inspire-the-government-2026-06-30","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP: 'लोकमाता' अहिल्याबाई से सुशासन सीख रही सरकार, ओम बिरला बोले- 300 साल पुरानी व्यवस्था आज भी प्रेरणा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: 'लोकमाता' अहिल्याबाई से सुशासन सीख रही सरकार, ओम बिरला बोले- 300 साल पुरानी व्यवस्था आज भी प्रेरणा
Tue, 30 Jun 2026 09:19 PM IST
Dhirendra Singh
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
Published by: Dhirendra Singh
Updated Tue, 30 Jun 2026 09:19 PM IST
सार
आगरा के एत्मादपुर में लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर की प्रतिमा का अनावरण कर कहा कि उनके सुशासन और न्याय व्यवस्था से प्रेरणा लेकर सरकार कार्य कर रही है। कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री एसपी सिंह बघेल समेत कई जनप्रतिनिधियों ने लोकमाता के जनकल्याण और सांस्कृतिक योगदान को याद किया।
विज्ञापन
ओम बिरला ने किया अहिल्याबाई होल्कर की प्रतिमा का अनावरण,
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर की 301वीं जयंती के उपलक्ष्य में मंगलवार को आयोजित कार्यक्रम में लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने एत्मादपुर के मॉडल स्कूल परिसर में प्रतिमा का अनावरण किया। इस मौके पर जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि लोकमाता अहिल्याबाई के शासन और न्याय व्यवस्था से प्रेरणा लेकर सरकार काम कर रही है। लोकमाता का जीवन जनकल्याण और सनातन के साथ सांस्कृतिक पुनर्जागरण के लिए समर्पित रहा।
विज्ञापन
लोकसभा अध्यक्ष ने लोकमाता के जीवन की कठिन परिस्थितियों के बाद भी उनकी दूरदर्शिता और धैर्य को याद किया। कहा कि 300 साल पहले उनका शासन-प्रशासन और न्याय व्यवस्था सुशासन की प्रतीक थी, जो अब की सरकार को प्रेरित करती है। उन्होंने मंदिरों, तीर्थस्थलों और धरोहरों का पुनर्निर्माण कराया, जिससे पूरा देश अब भी उन्हें श्रद्धा और सम्मान के साथ याद करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
केंद्रीय मंत्री एसपी सिंह बघेल ने कहा कि अहिल्याबाई होल्कर ने 12,776 मंदिरों का जीर्णोद्धार कराया। कश्मीर से कन्या कुमारी तक धर्मशालाओं, कुएं बनाने का कार्य किया। वह नारी सशक्तीकरण की मिसाल हैं। केंद्र और राज्य सरकार ने लोकमाता के योगदान को सम्मान देते हुए उनके नाम पर विभिन्न संस्थानों का नामकरण किया है।
महारानी के लिए सिंहासन चाहिए, लोकमाता के लिए जनविश्वास
विशिष्ट अतिथि महाराष्ट्र विधान परिषद के सभापति प्रो. राम शिंदे ने प्रतिमा अनावरण के बाद कहा कि महारानी बनने के लिए सिंहासन चाहिए लेकिन लोकमाता बनने के लिए करोड़ों लोगों का विश्वास चाहिए। जैसे भगवान राम अयोध्या के नहीं पूरे देश के हैं, भगवान कृष्ण मथुरा के नहीं, शिवाजी महाराज महाराष्ट्र के नहीं संपूर्ण देश के हैं, इसी प्रकार लोकमाता मालवा की नहीं पूरे देश की लोकमाता हैं।

बच्चों को अच्छी शिक्षा दिलाएं, तब बदलेगा समाज
प्रो. बघेल ने समाज के लोगों से कहा कि अपने बच्चों की बेहतर शिक्षा पर विशेष ध्यान दें। गणित और अंग्रेजी की पढ़ाई को वर्तमान समय की जरूरत बताते हुए कहा कि गुणवत्तापूर्ण शिक्षा ही युवाओं को प्रतियोगी परीक्षाओं और रोजगार में सफलता दिला सकती है। डिग्री प्राप्त करने के बजाय रोजगारपरक एवं कौशल आधारित शिक्षा अपनाने की सलाह दी। साथ ही उन्होंने चिकित्सकों, प्रशासनिक अधिकारियों और अन्य जिम्मेदार पदों पर कार्यरत समाज के लोगों से आग्रह किया कि वे समाज के जरूरतमंद लोगों की यथासंभव सहायता करें।

ये रहे मौजूद
कार्यक्रम में महाराष्ट्र के कृषि मंत्री दत्तात्रेय भारणे, राज्यसभा सांसद नवीन जैन, रामराव वडकुते, विधायक पूजा पाल, राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष डॉ. बबीता सिंह चौहान, जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. मंजू भदौरिया, विधायक चौ. बाबूलाल, डॉ. जीएस धर्मेश, पुरुषोत्तम खंडेलवाल, डॉ. धर्मपाल सिंह, भगवान सिंह कुशवाह, भाजपा जिलाध्यक्ष प्रशांत पौनिया, महानगर अध्यक्ष राजकुमार गुप्ता, पूर्व विधायक गुटियारी लाल दुबेश, दिगंबर सिंह धाकरे आदि मौजूद रहे।