Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Om, a rising cricket star, is fighting a battle for his life.

Agra News: जिंदगी की जंग लड़ रहा क्रिकेट का उभरता सितारा ओम

Mon, 30 Nov 2026 02:19 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Mon, 30 Nov 2026 02:19 AM IST
विज्ञापन
Om, a rising cricket star, is fighting a battle for his life.
ओम कुशवाहा
आगरा। मैच खेलने जाते समय बाइक हादसे में गंभीर रूप से घायल 16 वर्षीय ओम कुशवाहा अस्पताल के आईसीयू में जिंदगी की जंग लड़ रहे हैं। वह युवा तेज गेंदबाज हैं। इस हादसे से स्थानीय क्रिकेट जगत में चिंता हो गई है।
विज्ञापन

पूर्व आईपीएल क्रिकेटर केके उपाध्याय ने बताया कि ओम बाइक से मैच खेलने जा रहे थे, तभी सामने से आ रही दूसरी बाइक ने उन्हें टक्कर मार दी। अस्पताल में चिकित्सकों की देखरेख में उनका उपचार जारी है। कम उम्र में ही उनमें खेल की अच्छी संभावनाएं हैं। मगर इस हादसे ने परिवार और साथियों को चिंता में डाल दिया है।
विज्ञापन

हादसे के बाद केके उपाध्याय ने युवा खिलाड़ियों से अपील की है कि मैदान पहुंचने की जल्दबाजी में यातायात नियमों और सुरक्षा की अनदेखी न करें। बाइक चलाते समय हेलमेट जरूर पहनें। जरा सी लापरवाही आपके कॅरिअर और जीवन दोनों पर भारी पड़ सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

----
साथियों ने एक दिन में जुटाए एक लाख रुपये
आवास विकास निवासी युवा क्रिकेटर ओम कुशवाहा की मुश्किल में उनके साथी खिलाड़ियों ने मदद का हाथ बढ़ाया है। परिवार आर्थिक रूप से कमजोर है। पिता मंडी में आढ़त लगाते हैं। साथी क्रिकेटरों ने एक दिन में करीब एक लाख आठ हजार रुपये जुटा लिए। ओम के कोच और पूर्व आईपीएल खिलाड़ी केके उपाध्याय ने बताया कि उन्होंने किसी तरह की आर्थिक मदद की अपील नहीं की थी लेकिन ओम के साथी खिलाड़ियों ने स्वयं यह पहल की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed