{"_id":"dd90ba0366e7891d312ad5d166560778","slug":"old-woman-killed-in-davli-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डावली में वृद्धा की हत्या ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डावली में वृद्धा की हत्या
ब्यूरो, अमर उजाला
Updated Tue, 24 Mar 2015 02:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मलपुरा के गांव डावली में रविवार रात गर्दन पर धारदार हथियार से प्रहार कर वृद्धा की हत्या कर दी गई। सोमवार सुबह खून से लथपथ शव देखकर कोहराम मच गया। पुलिस को हत्याकांड में किसी जानकार पर शक है।
डावली की भूदेवी (90) पत्नी स्व. वीरी सिंह रविवार रात को घर में टिनशेड के नीचे सो रही थी। पास ही पोते उदयवीर (15) और पंकज (11) भी सो रहे थे। सोमवार सुबह छह बजे नातिनी किरन ने खून से लथपथ शव देखकर घर के अन्य सदस्यों को जानकारी दी। घरवालों ने बताया कि भूदेवी के चार बेटे हैं। बेटा जगदीश और उसकी पत्नी सावित्री बराबर के कमरे में, छोटे बेटे रघुनाथ का परिवार ऊपर के कमरों में और बड़ा बेटा रतन सिंह बाड़े में सो रहा था। एक बेटा रघुवीर हरियाणा में नौकरी करता है। पुलिस ने बताया कि चारपाई से महज 10 फीट दूरी पर सो रहे उदयवीर और पंकज को वारदात की भनक तक नहीं लगी। जिस चारपाई पर भूदेवी सो रही थी, उस पर अक्सर जगदीश सोया करता था। रात को वह अपने कमरे में चला गया। ऐसे में अंदेशा है कि हमलावर जगदीश को मारने आए होंगे। वृद्धा सिर तक कंबल ओढ़े थी। इस कारण उसका चेहरा नहीं दिखा होगा। फिलहाल पुलिस जांच में जुटी है। वहीं बताया जा रहा है कि भूदेवी के परिवार का गांव के ही कुछ लोगों से जमीन को लेकर विवाद है। दोनों में कई बार झगड़ा भी हुआ था। मामले में कोर्ट का फैसला भी हो चुका है।