फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Old woman dies due to collision with tempo

Agra News: टेंपो की टक्कर लगने से वृद्धा की मौत

Tue, 02 Apr 2024 11:14 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Tue, 02 Apr 2024 11:14 PM IST
विज्ञापन
Old woman dies due to collision with tempo
टेंपो की टक्कर लगने से वृद्धा की मौत
विज्ञापन

पुलिस ने शव का कराया पोस्टमार्टम, पुत्र ने दर्ज कराई रिपोर्ट
संवाद न्यूज एजेंसी

भोगांव। गिहार कॉलोनी के पास सड़क किनारे खड़ी वृद्धा को मंगलवार की दोपहर मार्ग से गुजर रहे टेंपो ने टक्कर मार दी। हादसे में गंभीर रूप से घायल वृद्धा को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहां कुछ देर बाद दम तोड़ दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मृतका के पुत्र ने टेंपो चालक के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई है।

थाना क्षेत्र की गिहार कालोनी निवासी बिंदो देवी (68) मंगलवार की दोपहर घर से कुछ दूर सड़क किनारे खड़ी हुईं थीं। तभी कुरावली की ओर से आ रहे एक टेंपो ने वृद्धा को टक्कर मार दी। हादसे में वृद्धा गंभीर रूप से घायल हो गईं। हादसे के बाद घटनास्थल पर एकत्र हुए परिजन व स्थानीय लोगों ने वृद्धा को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। वहां कुछ देर उपचार के बाद वृद्धा ने दम तोड़ दिया। सूचना मिलने के बाद थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई और परिजन से घटना के बारे में जानकारी जुटाई। वृद्धा के शव को पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मृतका के पुत्र सोनू गिहार ने टेंपो चालक के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed