Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   old woman beaten to death by unknown robbers after entering her house in Mainpuri

Mainpuri: घर में घुसकर लुटेरों ने मारपीट कर बुजुर्ग महिला को उतारा मौत के घाट, लूट लिए गहने और रुपये

Fri, 13 Dec 2024 07:26 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, मैनपुरी
अमर उजाला नेटवर्क, मैनपुरी Published by: श्याम जी. Updated Fri, 13 Dec 2024 07:26 PM IST
सार

मैनपुरी जिले में घर में घुसकर अज्ञात लुटेरों ने एक वृद्धा को मारपीट कर हत्या कर दी। चोरों ने घर में रखी हजारों रुपये की नगदी और आभूषण लूट लिए। 

विज्ञापन
old woman beaten to death by unknown robbers after entering her house in Mainpuri
घटनास्थल पर मौजूद पुलिस व अन्य लोग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भोगांव थाना क्षेत्र के असफपुर गांव में घर में घुसकर अज्ञात लुटेरों ने एक वृद्धा को मारपीट कर हत्या कर दी। चोरों ने घर में रखी हजारों रुपये की नगदी और आभूषण लूट लिए। सूचना पर पहुंचे पुलिस अधीक्षक, फोरेंसिक टीम तथा डॉग स्क्वायड की टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए हैं। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतका के पौत्र ने अज्ञात चोरों के खिलाफ थाने में मुकद्दमा दर्ज कराया है।

विज्ञापन


असफपुर गांव निवासी मोहित पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 11 दिसंबर को वह अपने मामा की मृत्यु पर परिजनों के साथ ननिहाल गया हुआ था। घर में उसकी 95 वर्षीय दादी नन्हीं देवी अकेली थी। बीती रात किसी समय अज्ञात चोर उसके घर में दरवाजा तोड़कर चोरी करने के इरादे से घुस गए। चोरों ने अलमारी का ताला तोड़कर उसमें रखी 20 हजार की नकदी और दो सोने की अंगूठी चोरी कर लीं। 
विज्ञापन


आंगन में उसकी दादी सो रही थी। ऐसा प्रतीत हो रहा है कि चोरों ने जाते समय दादी के कानो के टॉप्स भी खींच लिए, उसी समय दादी के द्वारा विरोध करने पर चोरों ने उन्हें मारपीट कर घायल कर दिया, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। सूचना पर पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार, फोरेंसिक टीम तथा डॉग स्क्वायड की टीम ने भी साक्ष्य जुटाए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रभारी निरीक्षक प्रदीप कुमार पांडेय ने बताया कि उन्हें दिन के 10 बजे सूचना मिली थी। उन्होंने मौके पर जाकर निरीक्षण किया। तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर ली है। कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed