{"_id":"5ed37be38ebc3e907149c76b","slug":"old-woman-alleges-harassment-sons-and-daughters-in-law-in-agra","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेटों और बहुओं ने किया उत्पीड़न तो बूढ़ी मां ने वीडियो जारी कर लगाई गुहार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बेटों और बहुओं ने किया उत्पीड़न तो बूढ़ी मां ने वीडियो जारी कर लगाई गुहार
Sun, 31 May 2020 03:11 PM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Sun, 31 May 2020 03:11 PM IST
सार
- मां का वीडियो वायरल होने पर पुलिस ने की कार्रवाई, थाने में हुआ समझौता
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
न्यू आगरा क्षेत्र की एक बुजुर्ग महिला ने अपने बेटे और बहुओं पर उत्पीड़न का आरोप लगाया। कहा कि वो खाना नहीं देते हैं। मारपीट की जाती है। वृद्धा का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। इस पर पुलिस हरकत में आ गई। बेटे और बहुओं को पकड़ लिया। हालांकि थाने में समझौता हो गया।
विज्ञापन
बुजुर्ग महिला अपने दो पुत्र और दो बहुओं के साथ रहती है। दो दिन पहले वृद्धा का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। इसमें उन्होंने अपने पुत्रों और बहुओं पर उत्पीड़न के आरोप लगाए। पुलिस पर भी कार्रवाई नहीं करने का आरोप लगाया।
विज्ञापन
थाने में हुआ समझौता
मामला थाना प्रभारी निरीक्षक उमेश चंद्र त्रिपाठी के संज्ञान में आया। इस पर उन्होंने शुक्रवार को चौकी प्रभारी को जांच के लिए भेजा। बुजुर्ग महिला तो मिल गईं, लेकिन आरोपी बहू और बेटे नहीं सामने आए।
विज्ञापन
शनिवार को बेटे और बहू थाने पर आ गए, तो वृद्धा को भी बुलाकर तहरीर ली गई। तभी परिवार के लोगों ने आकर समझौता करा दिया। थाना प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि वृद्धा की शिकायत पर जांच की गई। मामला पारिवारिक विवाद का था। शिकायत भी वापस ले ली।