फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Old Pension Rath Yatra will reach on 5th August

Agra News: 5 अगस्त को पहुंचेगी पुरानी पेंशन रथयात्रा

Tue, 01 Aug 2023 07:09 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Tue, 01 Aug 2023 07:09 PM IST
विज्ञापन
Old Pension Rath Yatra will reach on 5th August
5 अगस्त को पहुंचेगी पुरानी पेंशन रथयात्रा
विज्ञापन



- जिलाधिकारी से मिले संयुक्त मंच के पदाधिकारी

संवाद न्यूज एजेंसी

मैनपुरी। पुरानी पेंशन योजना बहाली संयुक्त मंच के पदाधिकारियों ने मंगलवार को कलेक्ट्रेट पहुंचकर जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में बताया कि पुरानी पेंशन योजना बहाली कार्यक्रम के तहत प्रदेश नेतृत्व द्वारा रथ यात्रा निकाली जा रही है। यह रथयात्रा पांच अगस्त को मैनपुरी पहुंच रही है।

संयुक्त मंच के पदाधिकारियों ने जिलाधिकारी को पत्र सौंपते हुए बताया कि प्रदेश कार्यकारिणी द्वारा पश्चिमी उत्तर प्रदेश के सभी जिलों में पुरानी पेंशन बहाली को लेकर रथ यात्रा निकाली जा रही है। यह रथ यात्रा पांच अगस्त को जनपद एटा से मैनपुरी पहुंचेगी। मैनपुरी सीमा पर कुरावली में जिले के केंद्रीय और राज्य कर्मचारी यात्रा में शामिल होकर यात्रा का स्वागत करेंगे। इस रथ यात्रा में जनपद से लगभग 200 बाइकें और 25 कारें सम्मिलित होंगी। जिलाधिकारी से यात्रा में सहयोगी की अपील की गई है।
विज्ञापन


यात्रा संयोजक मानवेंद्र सिंह ने कहा कि पुरानी पेंशन ही कर्मचारियों के बुढ़ापे का सहारा है। केंद्र और राज्य सरकार को पुरानी पेंशन योजना शुरू करनी चाहिए। सह संयोजक कमल किशोर का कहना था कि पुरानी पेंशन से कम शिक्षक और कर्मचारी कुछ स्वीकार नहीं करेंगे। गोविंद पांडेय का कहना था कि नई पेंशन कर्मचारियों के साथ धोखा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed