Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Old Peepal tree fell, major accident averted

Agra News: पुराना पीपल का पेड़ गिरा, टला बड़ा हादसा

Fri, 20 Oct 2023 12:09 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 20 Oct 2023 12:09 AM IST
विज्ञापन
Old Peepal tree fell, major accident averted
कासगंज। बिलराम गेट पर कोतवाली परिसर में लगभग 100 साल पुराना पीपल का पेड़ का बड़ा गुंदा बुधवार देर रात अचानक टूट कर सड़क पर गिर गया। इस दौरान कोई हादसा तो नहीं हुआ, लेकिन रास्ता बाधित हो गया। इससे लोगों को आवागमन में काफी दिक्कतें हुई। कोतवाली परिसर में लगभग 100 साल पुराना पीपल का पेड़ है। यह पेड़ कोतवाली की दीवार से निकला है। पेड़ कोतवाली के सामने मकान पर काफी समय से टिका हुआ है। विशालकाय पेड़ का एक बड़ा गुंदा रात के समय 11 बजे के करीब अचानक सड़क पर गिर गया। गनीमत रही कि उस समय मार्ग पर लोगों का आवागमन नहीं था। इसके चलते कोई हताहत नहीं हुआ। लेकिन मार्ग बाधित हो गया। सुबह के समय जब राहगीर उधर से गुजरे तो मार्ग को बाधित देखा। इसके बाद लोग गलियों से होकर अपने गंतव्य को रवाना हुए। आसपास के दुकानदारों को भी अपनी दुकानें खोलने में दिक्कत हुई। देर सांय तक पेड़ के गूंदे को काटकर मार्ग से हटाया जा सका। डीएफओ दिलीप श्रीवास्तव ने बताया कि पेड़ काफी पुराना है। विभाग ने सड़क पर गिरे हिस्से को हटवा दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed