फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   old man tried to commit suicide by spraying diesel in front of police In Agra

Agra News: पुलिस के सामने वृद्ध ने डीजल छिड़क की आत्मदाह की कोशिश, यह है पूरा मामला

Tue, 07 Nov 2023 12:48 AM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला, आगरा
अमर उजाला, आगरा Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Tue, 07 Nov 2023 12:48 AM IST
सार

आगरा के ट्रांस यमुना कॉलोनी में वृद्ध ने पुलिस के सामने डीजल छिड़ककर आत्मदाह की कोशिश की। पुलिसकर्मियों ने उसे बचाया। पढ़ें क्या है पूरा मामला? 

विज्ञापन
old man tried to commit suicide by spraying diesel in front of police In Agra
ट्रांस यमुना कॉलोनी में खुद पर डीजल उड़ेलता वृद्ध - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

ताजनगरी आगरा के ट्रांस यमुना कॉलोनी में सोमवार को केनरा बैंक के कर्मचारियों के साथ पुलिस व प्रशासन की टीम मकान पर कब्जा लेने पहुंची थी। पुलिस के जबरन मकान खाली कराने पर 62 वर्षीय मकान स्वामी कप्तान सिंह ने खुद पर डीजल डालकर आत्मदाह की कोशिश की। पुलिस ने उन्हें आग लगाने से रोका। हंगामा होने पर पुलिस वृद्ध को थाने ले आई। एक दिन में मकान खाली करने की मोहलत दी गई है।

विज्ञापन


ट्रांस यमुना फेज-दो के भवन संख्या जी-52 में कप्तान सिंह परिवार सहित रहते हैं। सोमवार को थाना एत्माद्दौला के प्रभारी निरीक्षक राजकुमार और तहसील एत्मादपुर के नायब तहसीलदार बैंक कर्मियों के साथ पहुंचे। कप्तान सिंह ने कुछ दिन का समय मांगा। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ेंः- UP: होटल के कमरे में थे प्रेमी-प्रेमिका, अचानक चीखने की आने लगी आवाजें; भागकर पहुंचा स्टाफ... और फिर जो देखा
विज्ञापन
विज्ञापन


मगर, पुलिस प्रशासन की टीम ने मकान खाली कराने का प्रयास किया। इस पर परिवार की महिलाएं कमरे में बंद हो गईं। कप्तान सिंह ने खुद पर डीजल उड़ेल लिया। आग लगाने की कोशिश करने लगे। पुलिसकर्मियों ने उन्हें पकड़ लिया। हंगामा होने पर पुलिस उन्हें अपने साथ थाने ले गई।

बकाया रकम का भुगतान नहीं किया

केनरा बैंक के लीगल एडवाइजर अरविंद सिंह ने बताया कि कप्तान सिंह ने बैंक से ऋण लिया था। मगर, किस्त अदा नहीं की। इस पर उन्हें नोटिस भेजे गए। मगर, उन्होंने बकाया रकम का भुगतान नहीं किया। इस पर वर्ष 2013 में मकान को बेच दिया गया। मगर, तब से कप्तान सिंह ने घर खाली नहीं किया है। बैंक की ओर से हाईकोर्ट में अपील की गई थी। हाईकोर्ट के आदेश पर पुलिस प्रशासन के साथ बैंक कर्मी गए थे।

मकान में रह रहे चार परिवार

वहीं कप्तान सिंह के बेटे संजय सिंह ने बताया कि घर में माता-पिता सहित छह लोग रह रहे हैं। तीन किरायेदार भी हैं। उन्होंने मकान बनवाने के लिए 7.75 लाख रुपये ऋण लिया था। वर्ष 2013 में चुका भी दिया था। मगर, बैंक प्रबंधक ने गलत तरीके से मकान अपने परिचित को बेच दिया। उन्होंने हाईकोर्ट में अपील की है। अगर, मकान खाली कर देंगे तो वो लोग कहां जाएंगे? थाना प्रभारी राजकुमार ने बताया कि कप्तान सिंह को एक दिन का समय दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed