फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   old man Shot Dead Over Drain Dispute In Mathura

मथुरा में वृद्ध की हत्या: नाली के विवाद में हुई लड़ाई, सुबह-सुबह बहा खून; जांच में जुटी पुलिस

Thu, 25 Jan 2024 11:26 AM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Thu, 25 Jan 2024 11:26 AM IST
सार

मथुरा में  थाना फरह थाना क्षेत्र में वृद्ध की हत्या कर दी गई। विवाद नाली को लेकर हुआ। सुबह-सुबह हुई इस वारदात से सनसनी फैल गई।

विज्ञापन
old man Shot Dead Over Drain Dispute In Mathura
Mathura News - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के मथुरा में नाली को लेकर हुए विवाद में पड़ोसी ने वृद्ध  की हत्या कर दी। मामला फरह थाना क्षेत्र के गांव महुअन इलाके का है। बताया गया है कि यहां के रहने वाले 65 वर्षीय शिव सिंह पुत्र थान सिंह का नाली को लेकर पड़ोसी से विवाद हो गया था। पहले झगड़ा हुआ, जिसके बाद उन्हें गोली मार दी गई। परिवार के लोग गंभीर घायलवस्था में शिव सिंह को उपचार के लिए अस्पताल ले  जा  रहे थे। रास्ते में उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन


थाना फरह गांव महुनअन में गुरुवार की सुबह 10:00 बजे करीब टुंडा और शिव सिंह में चबूतरे के बराबर बनी नाली को लेकर कहासुनी होने लगी। बात इतनी बढ़ गई कि झगड़ा शुरू हो गया। इस दौरान टुंडा ने शिव सिंह पर गोली चला दी। गोली शिव सिंह के कमर में लगी। गोली चलने के बाद गांव में भगदड़ मच गई।
विज्ञापन


परिजन शिव सिंह को मथुरा हॉस्पिटल ले जा रहे थे, तभी शिव सिंह ने रास्ते में दम तोड़ दिया। बताया गया है कि टुंडा कुछ दिन पूर्व ही तिहाड़ जेल से छूटकर आया है। गांव में तनाव देखते हुए पुलिस को तैनात किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed