फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   old man's dead body found in sugaun

लापता वृद्ध का शव सुगांव में मिला

Fri, 25 Mar 2022 11:55 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 25 Mar 2022 11:55 PM IST
विज्ञापन
old man's dead body found in sugaun
किशनी। क्षेत्र में ग्राम विकास अधिकारी के पिता बृहस्पतिवार को लापता हो गए थे। शुक्रवार को उनका शव थाना एलाऊ क्षेत्र में मिला।
विज्ञापन

शहर के हरिदर्शन नगर निवासी धनवेश किशनी में ग्राम विकास अधिकारी के पद पर तैनात हैं। बृहस्पतिवार को उनके 85 वर्षीय पिता साधौ सिंह अपने यदुवंश नगर स्थित घर से धनवेश के पास आने के लिए निकले थे, लेकिन वह घर पर नहीं पहुंचे। पिता के गायब होने के बाद धनवेश ने सोशल मीडिया आदि के माध्यम से तलाश शुरू कर दी। शुक्रवार को साधौ सिंह का शव थाना एलाऊ क्षेत्र में गांव सुगांव के पास पड़ा मिला। सूचना मिलने के बाद पहुंचे परिजन शव को घर ले गए। उन्होंने किसी तरह की कानूनी कार्रवाई न करते हुए शव का अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed