{"_id":"671153ac8a5a2c813805bb9c","slug":"old-man-resident-of-nagla-trilok-dies-under-suspicious-circumstances-mainpuri-news-c-174-1-sagr1036-125737-2024-10-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: नगला त्रिलोक निवासी वृद्ध की संदिग्ध परिस्थिति में मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: नगला त्रिलोक निवासी वृद्ध की संदिग्ध परिस्थिति में मौत
Thu, 17 Oct 2024 11:43 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Thu, 17 Oct 2024 11:43 PM IST
विज्ञापन
करहल। गांव नगला त्रिलोक निवासी नेत्रहीन वृद्ध की मेडिकल कॉलेज सैफई में संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई। भाई ने बताया कि बुखार आने पर भर्ती कराया था। इसके बाद मृतक की पत्नी की सूचना पर पहुंची पुलिस ने बृहस्पतिवार को शव का पोस्टमार्टम कराया।
थाना क्षेत्र के गांव नगला त्रिलोक निवासी प्रेम सिंह (66) 1980 में डाक विभाग में नौकरी पर लगे थे। कुछ दिनों बाद ही आंखों में परेशानी होने पर वह नेत्रहीन हो गए और उनकी नौकरी चली गई। करीब 8 वर्ष पूर्व पत्नी मीरा देवी भी उन्हें छोड़कर अपने रिश्तेदार के यहां रहने लगीं थीं। तभी से वृद्ध प्रेम सिंह की सेवा उनके भाई कमल और विमल कर रहे थे। कुछ दिन पहले बुखार आने के बाद उपचार कराया गया।
हालत में सुधार न होने पर भाइयों ने मेडिकल कॉलेज सैफई में भर्ती कराया। वहां बुधवार शाम प्रेम सिंह की मौत हो गई। खबर मिलने के बाद मृतक की पत्नी भी गांव आ गईं और मौत को संदिग्ध बताते हुए पोस्टमार्टम की मांग की। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत की सही वजह स्पष्ट होगी।