फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Old man forced to get deed of marriage done, dies near registry office

Agra News: संशोधित - किसान को जबरदस्ती बैनामा कराने लाए, रजिस्ट्री कार्यालय के पास मौत

Wed, 07 Feb 2024 07:00 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Wed, 07 Feb 2024 07:00 PM IST
विज्ञापन
Old man forced to get deed of marriage done, dies near registry office
संशोधित - किसान को जबरदस्ती बैनामा कराने लाए, रजिस्ट्री कार्यालय के पास मौत
विज्ञापन

- परिजन ने लगाए आरोप, पुलिस ने कराया पोस्टमार्टम
संवाद न्यूज एजेंसी

मैनपुरी। थाना कुरावली क्षेत्र के गांव नानामऊ निवासी एक किसान ने उधार दिए रुपये नहीं लौटाए तो नामजद जबरन बैनामा कराने के लिए रजिस्ट्री कार्यालय ले आए। लेकिन बैनामा करने से पहले ही किसान की मौत हो गई। परिजन ने नामजद लाेगों को मौत का जिम्मेदार बताया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
कुरावली क्षेत्र के गांव नानामऊ निवासी नवाब सिंह (55) बुधवार की दोपहर कलेक्ट्रेट परिसर स्थित रजिस्ट्री कार्यालय के पास बेसुध हालत में पडे़ हुए थे। इस बीच पुत्र कायम सिंह अन्य परिजन के साथ वहां पहुंचे और जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। वहां चिकित्सकों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। कायम सिंह ने बताया कि करीब दो माह पहले पिता ने गांव के नामजद से एक लाख रुपये खेत को रखकर लिए थे। आरोपी अब खेत नहीं बल्कि रोड किनारे स्थित प्लॉट का बैनामा कराना चाह रहे थे। बुधवार की सुबह नामजद लोग घर पर आए और मां के सामने ही पिता को बैनामा कराने के लिए जबरदस्ती अपने साथ ले गए। धमकी दी कि कोई हमारे साथ नहीं आएगा। अगर ऐसा किया तो जान से मार देंगे। नामजद पिता पर जबरदस्ती प्लॉट का बैनामा करने का दबाव बना रहे थे।
विज्ञापन

दोपहर के समय एक नामजद ने फोन कर बताया कि पिता रजिस्ट्री कार्यालय के पास पडे़ हैं। जब वह मौके पर पहुंचा तो देखा कि पिता अचेत थे। उन्हें जिला अस्पताल लेकर गए वहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। नामजद लोग ही पिता की मौत के जिम्मेदार हैं। पुत्र के आरोप के बाद स्थानीय पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन


जमीन को लेकर कोई मामला था। अभी तक कोई तहरीर प्राप्त नहीं हुई है। घटनास्थल जनपद सदर का है। तहरीर प्राप्त होने के बाद जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
मोहर सिंह, प्रभारी निरीक्षक थाना कुरावली
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed