{"_id":"6199f169eb8122647957b4df","slug":"old-man-dies-after-crushed-by-road-divider-in-agra","type":"story","status":"publish","title_hn":"आगरा: मेट्रो निर्माण के चलते सड़क पर लगे डिवाइडर से दबकर बुजुर्ग की मौत, जांच में जुटी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आगरा: मेट्रो निर्माण के चलते सड़क पर लगे डिवाइडर से दबकर बुजुर्ग की मौत, जांच में जुटी पुलिस
Sun, 21 Nov 2021 12:42 PM IST
मुकेश कुमार
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Sun, 21 Nov 2021 12:42 PM IST
सार
फतेहाबाद मार्ग पर रविवार तड़के लोगों ने एक डिवाइडर के नीचे वृद्ध शव देखा। उन्होंने इसकी सूचना पुलिस को दी।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
आगरा के थाना ताजगंज क्षेत्र में फतेहाबाद मार्ग पर रविवार तड़के हादसे में 60 वर्षीय मान सिंह की मौत हो गई। उनका शव मेट्रो निर्माण कार्य के चलते सड़क पर साइड में रखे गए पत्थर के नीचे पड़ा मिला। परिजनों ने कार्रवाई की मांग को लेकर पोस्टमार्टम के बाद शव मार्ग पर रखकर जाम लगा दिया। पुलिस के आश्वासन पर जाम खोला।
विज्ञापन
थाना ताजगंज के प्रभारी निरीक्षक ओम हरि बाजपेयी ने बताया कि मान सिंह नाहरगंज के रहने वाले थे। वह उपले ठेल पर बेचते थे। रविवार तड़के साढ़े पांच बजे वो उपले लेकर जा रहे थे। मार्ग पर मेट्रो का निर्माण कार्य भी चल रहा है। इसके लिए बड़े पत्थर साइड में लगाए गए हैं।
विज्ञापन
टीडीआई मॉल से पहले बसई चौकी के पास किसी वाहन की एक पत्थर में टक्कर लगी। पत्थर के पास से निकल रहे मान सिंह दब गए। वाहन लेकर चालक चला गया। राहगीरों ने उन्हें पड़ा देखकर पुलिस को सूचना दी। उन्हें अस्पताल ले गए, जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। शाम को परिजन पोस्टर्माटम के बाद शव फतेहाबाद मार्ग पर ले आए। उन्होंने जाम लगा दिया। हादसा करने वाले वाहन को पकड़ने की मांग की। पुलिस ने कार्रवाई का आश्वासन दिया। पुलिस हादसा करने वाले वाहन की तलाश कर रही है। मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन