फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   old man dies after crushed by road divider in agra

आगरा: मेट्रो निर्माण के चलते सड़क पर लगे डिवाइडर से दबकर बुजुर्ग की मौत, जांच में जुटी पुलिस

Sun, 21 Nov 2021 12:42 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Sun, 21 Nov 2021 12:42 PM IST
सार

फतेहाबाद मार्ग पर रविवार तड़के लोगों ने एक डिवाइडर के नीचे वृद्ध शव देखा। उन्होंने इसकी सूचना पुलिस को दी। 

विज्ञापन
old man dies after crushed by road divider in agra
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा के थाना ताजगंज क्षेत्र में फतेहाबाद मार्ग पर रविवार तड़के हादसे में 60 वर्षीय मान सिंह की मौत हो गई। उनका शव मेट्रो निर्माण कार्य के चलते सड़क पर साइड में रखे गए पत्थर के नीचे पड़ा मिला। परिजनों ने कार्रवाई की मांग को लेकर पोस्टमार्टम के बाद शव मार्ग पर रखकर जाम लगा दिया। पुलिस के आश्वासन पर जाम खोला।

विज्ञापन

थाना ताजगंज के प्रभारी निरीक्षक ओम हरि बाजपेयी ने बताया कि मान सिंह नाहरगंज के रहने वाले थे। वह उपले ठेल पर बेचते थे। रविवार तड़के साढ़े पांच बजे वो उपले लेकर जा रहे थे। मार्ग पर मेट्रो का निर्माण कार्य भी चल रहा है। इसके लिए बड़े पत्थर साइड में लगाए गए हैं। 
विज्ञापन

टीडीआई मॉल से पहले बसई चौकी के पास किसी वाहन की एक पत्थर में टक्कर लगी। पत्थर के पास से निकल रहे मान सिंह दब गए। वाहन लेकर चालक चला गया। राहगीरों ने उन्हें पड़ा देखकर पुलिस को सूचना दी। उन्हें अस्पताल ले गए, जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। शाम को परिजन पोस्टर्माटम के बाद शव फतेहाबाद मार्ग पर ले आए। उन्होंने जाम लगा दिया। हादसा करने वाले वाहन को पकड़ने की मांग की। पुलिस ने कार्रवाई का आश्वासन दिया। पुलिस हादसा करने वाले वाहन की तलाश कर रही है। मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed