फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   old man died of heart attack due shock in mathura

नगर निगम ने दी मकान तोड़ने की चेतावनी, दहशत में गई परिवार के मुखिया की जान

Sat, 12 Oct 2019 12:24 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा Published by: मुकेश कुमार Updated Sat, 12 Oct 2019 12:24 AM IST
विज्ञापन
old man died of heart attack due shock in mathura
प्रतीकात्मक तस्वीर
मथुरा में नगर निगम द्वारा मकान तोड़ने की चेतावनी से दहशत में आए हाईवे क्षेत्र की इंदुपुरम कॉलोनी के एक व्यक्ति ने दम तोड़ दिया। एक दिन पहले ही जेसीबी के साथ यहां पहुंची निगम की टीम ने तालाब की जमीन पर बने मकानों को चिन्हित किया था। 
विज्ञापन


शुक्रवार को सुबह करीब दस बजे बाकलपुर की इंदुपुरम कालोनी निवासी 55 वर्षीय मुंशीलाल ने दम तोड़ दिया। वो लकवा से ग्रस्त था। परिजन ने आरोप लगाया कि मुंशी की जान निगम द्वारा उसके घर का चिन्हींकरण किए जाने से गई है। जानकारी मिलने पर हाईवे थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई। 
विज्ञापन


मृतक के बेटे देशराज ने बताया कि एक दिन पूर्व नगर निगम की टीम तालाब में बने मकानों का चिन्हींकरण करने आई थी। इसमें उसका मकान भी चिन्हित किया गया था। उनके पिता को डर था कि अब उनका मकान टूट जाएगा। इसी भय से उनकी जान चली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

परिवार ने नहीं कराया शव का पोस्टमार्टम

इस मामले में नगर निगम के सहायक नगर आयुक्त राजकुमार मित्तल ने बताया कि तालाब की जमीन पर निर्माण किए जाने की शिकायत मिलने के बाद टीम ने मौके पर निरीक्षण किया था। 

गुरुवार को लेखपाल के माध्यम से तालाब की जमीन की पैमाइश भी कराई थी। हाईवे थाने के उपनिरीक्षक विपिन कुमार ने बताया कि मृतक के परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर दिया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed