फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   old man died in firozabad after electricity department notice

यूपीः झोपड़ी में रहने वाले मजदूर के नाम आया साढ़े 22 हजार बिजली का बिल, सदमे से मौत

Sat, 06 Jan 2018 10:11 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला फिरोजाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला फिरोजाबाद Updated Sat, 06 Jan 2018 10:11 AM IST
विज्ञापन
old man died in firozabad after electricity department notice
ब्रजराज और उनकी झोपड़ी - फोटो : अमर उजाला
फिरोजाबाद में जसराना थाना क्षेत्र के गांव कटैना हर्षा में बिजली विभाग द्वारा वर्ष 2017 में विद्युतीकरण कराया था। अप्रैल माह में तत्कालीन जेई हैदन के नेतृत्व में गांव में चेकिंग कराई गई। इस दौरान विभाग ने गांव के लगभग 30 लोगों के खिलाफ विद्युत चोरी की एफआईआर जसराना थाने में दर्ज कराई। 
विज्ञापन


तब से मामला ठंडे बस्ते में पड़ा रहा। गुरुवार को ग्रामीणों को बिजली चोरी के नोटिस मिले। 16 से 30 हजार रुपये के बिल थमा दिए। गांव का ब्रजवीर (55) की अपनी पत्नी और बच्चे के साथ झोंपड़ी डाल कर रह रहा था। 
विज्ञापन


गुरुवार को उनके बेटे प्रेमवीर के नाम 22740 रुपये का नोटिस आया तो उन्हें सदमा लग गया। इससे उनकी मौत हो गई। परिवारीजनों ने कहा कि उनके यहां कनेक्शन नहीं था और न बिजली चोरी की। विभाग ने गलत रिपोर्ट दर्ज करा नोटिस भेजा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्रामीणों में बिजली विभाग के खिलाफ रोष

old man died in firozabad after electricity department notice
प्रदर्शन - फोटो : अमर उजाला
ग्रामीणों में बिजली विभाग के खिलाफ आक्रोश व्याप्त है। उनका कहना है कि बिजली विभाग में कुछ लोगों के कहने पर गरीब लोगों को फंसाया जा रहा है। जिन लोगों के खिलाफ एफआइआर दर्ज कराई गई है, उनमें से कुछ के यहां पहले से ही कनेक्शन है। 

कुछ के यहां न बिजली की लाइन है और न कनेक्शन। पूर्व ग्राम प्रधान ने बताया एसडीएम शिकोहाबाद ने मामले की जांच और निर्दोष पाए जाने पर दर्ज एफआईआर और नोटिस वापस लिए जाने का आश्वासन दिया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed