फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Old Man Brutally Murdered Kasganj Crime News

कासगंजः धारदार हथियार से प्रहार कर वृद्ध की नृशंस हत्या, आंगन में मिला शव

Wed, 22 Jul 2020 05:47 PM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कासगंज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कासगंज Published by: Abhishek Saxena Updated Wed, 22 Jul 2020 05:47 PM IST
सार

मृतक के भाई की तहरीर पर अज्ञातों के खिलाफ मुकदमा दर्ज, जांच में जुटी पुलिस
 

विज्ञापन
Old Man Brutally Murdered Kasganj Crime News
हत्याकांड के बाद जांच करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कासगंज के दरियावगंज थाना गांव में मंगलवार रात घर में सो रहे वृद्ध की धारदार हथियार के प्रहार से हत्या कर दी गई। चेहरे पर धारदार हथियार के कई निशान मिले हैं।
विज्ञापन


बुधवार सुबह घर के आंगन में चारपाई पर वृद्ध का खून से लथपथ शव मिला। घटना की सूचना पर एएसपी आदित्य वर्मा पुलिसबल के साथ मौके पर पहुंचे। मृतक के भाई की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात हमलावरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


 ये भी पढ़ें : राजा मानसिंह हत्याकांडः सभी दोषियों को आजीवन कारावास, 35 साल बाद मिला इंसाफ
विज्ञापन
विज्ञापन


थाना गांव निवासी राज बहादुर (60) पुत्र फूल सिंह अपने घर के आंगन में सो रहे थे। बुधवार सुबह मृतक की पुत्रवधू संतोष और उसके भाइयों ने उनका खून से लथपथ शव चारपाई पर पड़ा देखा तो परिवार में कोहराम मच गया। सिर, गर्दन, कान और पूरे चेहरे पर नुकीले धारदार हथियार के गहरे निशान थे। जिससे स्पष्ट हो रहा था कि हत्या धारदार हथियार से की गई है। 

एएसपी आदित्य वर्मा, क्षेत्राधिकारी पटियाली गवेंद्र गौतम, कोतवाली प्रभारी शैलेंद्र गौतम पुलिसबल के साथ मौके पर पहुंचे और मामले में तहकीकात शुरू की। पुलिस ने परिजनों से घटना की जानकारी लेने के बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

मृतक के भाई ओमवीर ने अज्ञात हत्यारों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। एसपी सुशील घुले ने इस मामले में खुलासे के लिए पटियाली कोतवाली पुलिस और सर्वलांस टीम को जिम्मेदार सौंपी है।

धारदार हथियार से वृद्ध की हत्या की गई है। मुकदमा दर्ज करा दिया गया है। पूरे मामले की जांच की जा रही है। घटना के जल्द खुलासे के लिए कोतवाली पुलिस को निर्देशित किया गया है। क्षेत्राधिकारी पटियाली के नेतृत्व में पुलिस टीम प्रकरण का खुलासा करेगी- आदित्य वर्मा, एएसपी।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed