फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Old lady traveling in tempo dies due to collision with roadways bus

Agra News: रोडवेज बस की टक्कर से टेंपो सवार वृद्धा की मौत

Fri, 26 Apr 2024 12:20 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Fri, 26 Apr 2024 12:20 AM IST
विज्ञापन
Old lady traveling in tempo dies due to collision with roadways bus
भोगांव।थाना क्षेत्र में बेवर रोड पर बुधवार की देर शाम एक टेंपो में मार्ग से गुजर रही रोडवेज बस ने टक्कर मार दी। हादसे में टेंपो सवार वृद्धा की मौके पर मौत हो गई। चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन

किशनी के गांव चतुरीपुर निवासी शकुंतला देवी (75) बुधवार को रिश्तेदारी में आई थीं। देर शाम टेंपो में बैठ कर वह गांव लौट रहीं थीं। टेंपो जब बेवर रोड पर पहुंचा। तभी मार्ग से गुजर रही रोडवेज बस ने टक्कर मार दी जिससे टेंपो पलट गया। टेंपो में सवार लोगों की चीख पुकार सुनकर राहगीर व लोगों की भीड़ जमा हो गई। टेंपो में फंसे हुए लोगों को निकाला गया। शकुंतला देवी की घटनास्थल पर ही मौत हो गई थी। चालक सहित चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन

पुलिस ने घायल टेंपो चालक नीरज कुमार, कस्बा निवासी विनोद कुमार, अनिरुद्ध सिंह और शशि प्रभा को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस ने वृद्धा के परिजन को फोन कर हादसे की जानकारी दी। बृहस्पतिवार को पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के बाद परिजन के सुपुर्द कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन




कंटेनर की टक्कर से घायल हुए वृद्ध ने तोड़ा दम
मैनपुरी।
थाना कुरावली क्षेत्र में बृहस्पतिवार की शाम कंटेनर की टक्कर लगने से घायल हुए वृद्ध ने जिला अस्पताल में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया।
गांव सिढपुरा निवासी रामप्रकाश (60) बुधवार शाम को साइकिल से घर लौट रहे थे। जीटी रोड पंजाब नेशनल बैंक के सामने कंटेनर ने टक्कर मार दी थी। हादसे में गंभीर रूप से घायल राम प्रकाश को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया था। वहां चिकित्सकों ने गंभीर हालत देख जिला अस्पताल रेफर कर दिया था। जिला अस्पताल में इलाज के दौरान वृद्ध ने दम तोड़ दिया। बृहस्पतिवार को रामप्रकाश के शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजन के सुपुर्द कर दिया गया।
------------
ट्रैक्टर ट्राली से टकराई बाइक, युवक घायल
करहल। किशनी रोड पर बृहस्पतिवार को एक बाइक सवार सड़क किनारे खड़ी ट्रैक्टर ट्राली से टकरा कर गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। बाइक सवार युवक किशनी चौराहा से होते हुए कुर्रा की ओर जा रहा था। हादसे में घायल युवक को स्थानीय लोगों ने एंबुलेंस से अस्पताल में भर्ती कराया।



बाइक से गिरकर महिला हुई घायल
मैनपुरी। आगरा रोड बाईपास पर बुधवार देर शाम महिला बाइक से गिरकर घायल हो गई। शिकोहाबाद निवासी जगवीर मां पार्वती को दवा दिलाने के लिए मैनपुरी आया था। देर शाम दवा दिलाने के बाद वह मां को लेकर वापस घर लौट रहा था। बाइक जब आगरा बाईपास रोड पर स्टेडियम के पास पहुंची। तभी अचानक पार्वती संतुलन खोकर बाइक से नीचे सड़क पर गिरकर घायल हो गईं। घायल महिला को राहगीरों की मदद से अस्पताल में भर्ती कराया गया।



कार की टक्कर लगने से महिला घायल
मैनपुरी। भोगांव मार्ग पर कार की टक्कर से बाइक सवार महिला घायल हो गई। जनपद एटा के अलीगंज निवासी श्रीकृष्ण बृहस्पवितार की शाम को मैनपुरी से पत्नी जयंती के साथ लौट रहे थे। वह भोगांव रोड पर रेलवे क्रॉसिंग के पास पीछे से आ रही कार ने टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार महिला घायल हो गई। लाेगों की मदद से घायल महिला को अस्पताल में भर्ती कराया गया।




सड़क हादसे में तीन घायल
कुरावली। थाना क्षेत्र में गंगा जमुनी के पास किसी वाहन की टक्कर लगने से एक बाइक सवार तीन लोग घायल हो गए। घायल हुए संदीप निवासी नगला कोठी, सिंटू निवासी नगरिया बेवर और सुशील निवासी सुन्नामई बिछवां जनपद एटा एक शादी समारोह में शामिल होने के बाद बाइक से वापस घर आ रहे थे। घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed