फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Old ancient coins found by children in sports games, police confiscated

बच्चों को खेल-खेल में मिले वर्षों पुराने प्राचीन सिक्के, पुलिस ने किए जब्त

Wed, 15 Sep 2021 12:04 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 15 Sep 2021 12:04 AM IST
विज्ञापन
Old ancient coins found by children in sports games, police confiscated
कासगंज पटियाली में मिले प्राचीन सिक्के - फोटो : KASGANJ
कासगंज। कस्बा पटियाली के मोहल्ला टोला में सोमवार दोपहर खेल खेल में बच्चों को एक खाली पड़े प्लॉट में गुल्लक मिली जिसमें वर्षों पुराने सिक्के मिले हैं। तीन बच्चों में इन सिक्कों का बंटवारा हुआ। परिजनों की मदद से दो बालकों से पुलिस ने 11 प्राचीन सिक्के बरामद कर जब्त कर लिए हैं जबकि एक युवक 4 सिक्के लेकर गायब है। पुलिस उसकी तलाश कर रही है। सिक्के किस धातु के हैं यह स्पष्ट नहीं है, लेकिन पुलिस प्रथम दृष्टया चांदी मान रही है।
विज्ञापन

मामला सोमवार दोपहर का है। सोशल मीडिया के माध्यम से पुलिस को जानकारी हुई कि कस्बे के मोहल्ला टोला में प्राचीन सिक्कों से भरी एक गुल्लक खाली प्लॉट में खेल रहे बच्चों को मिली है। पुलिस ने मामले में तहकीकात शुरू की। पता चला कि कस्बे के ही श्याम सिंह का मोहल्ला टोला में एक खाली प्लॉट है। जिसमें दो बच्चे खेल रहे थे। जिन्हें खेलते समय एक गुल्लक मिली। जिसमें प्राचीन सिक्के थे।
विज्ञापन

पुलिस दिनभर इन सिक्कों की सच्चाई जानने में जुटी रही, लेकिन सोमवार देर शाम सफलता मिल गई। जब बच्चे अपने घर पहुंचे तो उन्होंने परिजनों को पूरी बात बताई। एक बच्चे के पास 7 सिक्के थे और दूसरे के पास 4 सिक्के थे। बच्चों ने परिजनों को बताया कि वहां सलमान नाम का एक युवक था जो 4 सिक्के लेकर भाग गया। बच्चों के परिजनों ने पुलिस को पूरी बात बताई। पुलिस ने परिजनों के माध्यम से इन बच्चों से 11 सिक्के बरामद कर लिए हैं। जबकि 4 सिक्के लेकर भागे सलमान की पुलिस की तलाश कर रही है। यह सिक्के वर्षों पुराने बताए जा रहे हैं। ये किस धातु के हैं इसकी पुष्टि पुलिस नहीं कर सकी है, लेकिन प्रथम दृष्टया चांदी मानी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

खाली प्लॉट में एक गुल्लक बच्चों को मिली। जिसमें 15 सिक्के मिलने की बात सामने आई। 11 सिक्के बरामद कर लिए गए हैं। जबकि 4 सिक्के लेकर भागे सलमान की तलाश की जा रही है। यह सिक्के जिला प्रशासन को दिए जाएंगे जिससे धरोहर के रूप में सहेजे जा सकेंगे। प्रतीत होता है कि सिक्के 300-400 साल पुराने होंगे। - रोहन प्रमोद बोत्रे, एसपी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed