फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Old age pension amount received in the accounts of 10679 beneficiaries

Agra News: 10679 लाभार्थियों के खाते में आई वृद्धावस्था पेंशन की धनराशि

Fri, 15 Sep 2023 11:13 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Fri, 15 Sep 2023 11:13 PM IST
विज्ञापन
Old age pension amount received in the accounts of 10679 beneficiaries
कासगंज। समाज कल्याण विभाग की ओर से राष्ट्रीय सामाजिक सहायता कार्यक्रम के अंतर्गत राष्ट्रीय वृद्धावस्था पेंशन योजना संचालित है। वित्तीय वर्ष 2023-24 से पेंशन का भुगतान बैंक खाते में आधार लिंक के अनुसार ही किया जा रहा है। जिले में 10679 लाभार्थियों को प्रति लाभार्थी त्रैमासिक पेंशन 3 हजार रुपये की दर से 3 करोड़, 20 लाख, 37 हजार रुपये का हस्तांतरण उनके आधार लिंक बैंक खाते में किया जा चुका है। अवशेष लाभार्थियों की धनराशि भेजने की कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन

जिला समाज कल्याण अधिकारी सुधीर पांडेय ने बताया कि जिले में अभी भी ग्रामीण क्षेत्र के 1265 एवं नगरीय क्षेत्र के 298 लाभार्थी शेष हैं, जिन्होंने अपने बैंक खाते से अधार लिंक नहीं कराया है। बैंक खाते से आधार सीड, लिंक न कराने वाले लाभार्थियों की सूची संबंधित खंड विकास अधिकारी, सहायक विकास अधिकारी, ग्राम पंचायत अधिकारी एवं अधिशासी अधिकारी नगरीय निकायों को उपलब्ध करा दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed