फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Ola And Uber Cab Will Run From Today

राहत: सड़कों पर आज से दौड़ेंगी ओला और उबर, सिटी बसों को मिली मंजूरी

Tue, 02 Jun 2020 12:12 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: Abhishek Saxena Updated Tue, 02 Jun 2020 12:12 AM IST
सार

बुकिंग हुई शूरू, रिक्शा चालकों के चेहरे पर लौटी खुशी
 

विज्ञापन
Ola And Uber Cab Will Run From Today
सवारी के इंतजार में खड़ी टैक्सी गाड़ी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा शहर में पब्लिक ट्रांसपोर्ट के साधनों में सिटी बसों को ही मंजूरी मिली है। ऑटो, ई-रिक्शा नहीं चले। ओला-उबर की टैक्सी मंगलवार से चलेंगी। उधर करीब ढाई माह बाद सवारी मिलने पर रिक्शा चालक खुशी से दौड़ते नजर आए। उनका कहना था कि अब राहत मिलेगी। 
विज्ञापन


शहर में हाईवे पर इक्का-दुक्का ऑटो चले। चौराहों से ये नहीं चले। ई-रिक्शा को भी पुलिस ने नहीं चलने दिया। ओला, उबर टैक्सी पूरे दिन नहीं चलीं, लेकिन शाम को इन टैक्सियों की ऑनलाइन एप से बुकिंग शुरू कर दी गई। मंगलवार से ये चलेंगी। 
विज्ञापन

 
घर के पास ही सवारी मिली
ढाई महीने किसी तरह कट गए। आज घर से रिक्शा लेकर आया तो पास में ही सवारी मिल गई। आज खुशी महसूस हो रही है। -राजू, रिक्शा चालक, लोहामंडी

ट्रेन-एयरपोर्ट शुरू तो ताजमहल भी खोलिए, मेयर ने केंद्र सरकार से की मांग
विज्ञापन
विज्ञापन


कब तक घर बैठे खाते हम

बाबूजी इतने दिन तक हम जैसे लोग घर पर बैठ कर नहीं खा सकते हैं। लॉकडाउन खुला तो सुबह ही रिक्शा लेकर निकल आए हैं। दोपहर तक कई सवारियां मिल चुकी हैं। -पूरन, बोदला 

14 सिटी बसें संचालित, कम मिलीं सवारियां 
आगरा।  लॉकडाउन में छूट मिलने पर शहर में एमजी रोड पर पहले दिन 14 सिटी बसों का संचालन भगवान टाकीज से सुबह 10 बजे से किया गया। बसों में 10-15 से ज्यादा सवारियां नहीं मिल सकीं। इसके पहले बगैर मास्क पहने आए लोगों को बस में नहीं बैठाया गया।

सोमवार को सिटी बसें भगवान टाकीज से हरीपर्वत, कलक्ट्रेट, प्रताप पुरा, दयालबाग, आगरा कैंट, बिजलीघर, ईदगाह और ताजगंज तक संचालित की गईं। दो बसें देहात के रूटों पर भी भेजी गईं। लेकिन ज्यादातर बसों में स्टापेज पर एक दो सवारियां ही मिल सकीं। बसों को सैनिटाइज कराने के बाद ही भगवान टाकीज से रूटों पर भेजा गया। चालक, परिचालकों को दस्ताने, सैनिटाइजर और मास्क भी दिए गए। 

कलक्ट्रेट जाने के लिए बस में बैठा। यह अच्छा है कि सिटी बस शुरू हो गईं। अभी तक पैदल जाना पड़ रहा था। -विनोद कुमार, दयालबाग

-सिटी बसों के शुरू होने से लोगों को अपने जरूरी काम के लिए आने जाने में दिक्कतें नहीं होंगी। यह ऑटो से अच्छा है। -राजकुमार, प्रताप पुरा 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed