फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Officials regularly listen to the problems of prisoners

Agra News: बंदियों की नियमित रूप से समस्याएं सुनें अधिकारी

Fri, 31 Mar 2023 11:51 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Fri, 31 Mar 2023 11:51 PM IST
विज्ञापन
Officials regularly listen to the problems of prisoners
मैनपुरी।
विज्ञापन

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की प्रभारी सचिव/सिविल जज नम्रता सिंह ने शुक्रवार को किशोर न्याय बोर्ड के मजिस्ट्रेट सत्येंद्र कुमार चौधरी के साथ जेल का निरीक्षण किया। बैरकों में पहुंचकर बंदियों की समस्यायें सुनीं। जेल अस्पताल की व्यवस्थाएं देखीं। जेल अधिकारियों से कहा कि बंदियों की नियमित रूप से समस्यायें सुनकर उनका जेल मैनुअल के अनुसार निस्तारण करें।

न्यायिक अधिकारियों ने जेल में बैरक नंबर एक और दो, महिला बैरक, अल्प वयस्क बैरक में बंदियों की समस्याओं को सुना। जेल अस्पताल सहित पाकशाला की व्यवस्थायें देखीं। जेल परिसर का निरीक्षण करके जेल अधिकारियों से कहा कि जेल परिसर सहित बैरकों के आसपास साफ सफाई नियमित रूप से कराई जाए। उन्होंने कहा कि बंदी के बीमार होने पर उसका तत्काल उपचार कराया जाए। गंभीर हालत होनेे पर उसका जेल मैनुअल के अनुसार बाहर के अस्पताल में उपचार कराने की व्यवस्था की जाए। मौसम में बदलाव को देखते हुए बीमारियों पर नियंत्रण पाने के लिए व्यवस्था की जाए। कोरोना संक्रमण को देखते हुए जेल की बैरकों में विशेष इंतजाम किए जाएं। जेल अधीक्षक कोमल मंगलानी, जेलर पीके त्रिवेदी, डिप्टी जेलर मोनिका सचान, मनोज कुमार शुक्ला, जेल पीएलवी अजय चौहान मौजूद रहे।
विज्ञापन

---------
जेल पर एक नजर--
कुल बंदी 1077
पुरुष बंदी 985
महिला बंदी 69
फांसी की सजा का बंदी 01
एनएसए के बंदी 03
अल्प वयस्क बंदी 23
जेल अस्पताल में भर्ती 17
अस्थायी कारागार में बंदी 26
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed