फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   official scam

खामियां छिपाने के लिए एमडीएम रजिस्टर से फाड़ लिए पेज

Thu, 18 Jul 2019 06:18 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Thu, 18 Jul 2019 06:18 PM IST
विज्ञापन
official scam
मैनपुरी। परिषदीय स्कूलों में संचालित मिड-डे मील (एमडीएम) की प्रथम चरण की जांच पूरी हो गई। इस दौरान कई बड़ी खामियां पाई गई हैं। कई प्रधानाध्यापकों ने एमडीएम रजिस्टर में छात्र संख्या में कटिंग की है तो कई ने सफेद रंग (व्हाइटनर) लगाकर संशोधन किया है। कुछ ने तो एमडीएम रजिस्टर से पेज ही फाड़ लिए। इससे साबित हो रहा है कि प्रधानाध्यापक एमडीएम में फर्जीवाड़ा कर चुके हैं। जांच समिति देर शाम तक रिपोर्ट बनाने में जुटी रही।
विज्ञापन

डीएम के निर्देश पर बीएसए की ओर से दो दिन के अंदर 167 स्कूलों की जांच कराई गई। इसमें 80 प्रतिशत से अधिक एमडीएम वितरण करने वाले 100 स्कूलों और 30 प्रतिशत से कम एमडीएम वितरण करने वाले 67 विद्यालय शामिल थे। दूसरे दिन की जांच के दौरान भी कई बड़ी खामियां देखने को मिलीं। कई प्रधानाध्यापकों ने एमडीएम रजिस्टर में सफेद रंग लगा रखा था, जबकि कई ने कटिंग की थी। कुछ सहायता प्राप्त कॉलेजों के तो रजिस्टर के पेज ही फटे पाए गए। इससे साबित होता है, कहीं न कहीं कोई गड़बड़ी होने के कारण ही प्रधानाध्यापकों ने पेज फाड़े होंगे। जांच टीम ने दूसरे दिन जागीर के 11, मैनपुरी के 17, किशनी के 18, बरनाहल के 16 तथा करहल के 20 विद्यालयों के एमडीएम रजिस्टर चेक किए।
विज्ञापन

व्हाइटर लगाने वालों को जारी होगा नोटिस
मैनपुरी। एमडीएम जांच के दौरान पाया गया कि कई प्रधानाध्यापक व इंचार्ज प्रधानाध्यापकों ने गड़बड़ी कर व्हाइटनर लगाया है। ऐसे विद्यालयों की सूची तैयार की जा रही है। इन विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों को नोटिस जारी कर जवाब मांगा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्राधिकरण और मूल रजिस्टर की उपस्थिति में बड़ा अंतर
मैनपुरी। दो दिवसीय जांच के दौरान इस बात का खुलासा हुआ है। कि एमडीएम प्राधिकरण द्वारा जो फीडिंग की जा रही है। उसमें लापरवाही बरती जा रही है। जांच के दौरान कई स्कूलों की उपस्थिति में बड़ा अंतर पाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed